जनता दाल यूनाइटेड के पूर्व नेता शरद यादव ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया है। अलवर में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें वो वसुंधरा राजे के बारे में आपत्तिजनक शब्द कहते नज़र आ रहे हैं।
file Photo: Hindustan Timesसमाचार एजेंसी ANI ने उनका वीडियो पोस्ट किया है जिसमें शरद यादव को ये कहते सुना जा सकता है, “वसुंधरा को आराम दो, बहुत थक गयी हैं, बहुत मोटी हो गयी हैं, पहले पतली थी। ”
राजस्थान में शुक्रवार को असेंबली के चुनाव होने वाले हैं। लिहाज़ा शरद यादव का ये बयां अब काफी सुर्खियां बटोर रहा है। लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।
पत्रकार साक्षी जोशी ने लिखा, “शरद यादव जी अपनी उम्र का ही लिहाज़ कर लिया करो। कभी आपको दक्षिण की महिलाओं के शरीर पर टिप्पणी करनी होती है कभी वसुंधरा पर। वो मोटी हों या पतली। उनके शरीर के वज़न से सरकार चलेगी या काम के वज़न से! अपनी बातों और विचारों में वज़न लाइए बहुत हल्की हो गई हैं। ”
एक ट्विटर यूज़र राहुल उपाध्याय ने लिखा, “शरद यादव को आराम तो,बहुत साल राजनीति में रह लिए।अब युवाओं के लिए अपनी सीट खाली करें।” यूज़र स्वप्निल सारस्वत ने ट्वीट कर कहा, “शर्मनाक। इनके दिमाग को आराम की जरूरत है।” एक और यूज़र सिद्धि ने लिखा, “शरद यादव जी को भी आराम दे देना चाहिए!!बहुत सठिया गए है!!पहले भी हद में नहीं थे!! अब तो बेहूदा भी बेहद हो गए हैं!! बदकिस्मती से हमारे मध्यप्रदेश के है!”
दरअसल भारतीय चुनावो में मर्यादा का उल्लंघन अब कोई नयी बात नहीं है। दुर्भाग्यवश मुद्दों से ध्यान हटाने केलिए नेताओं द्वारा एक दूसरों पर निजी हमला करना अब चुनावी मंचों का अहम् हिस्सा बन गया है।
#WATCH Sharad Yadav on Vasundhra Raje in Alwar, Rajasthan: Vasundhra ko aaram do, bahut thak gayi hain, bahut moti ho gayi hain, pehle patli thi. Humare Madhya Pradesh ki beti hai. pic.twitter.com/8R5lEpuSg0
— ANI (@ANI) December 6, 2018