भारत में जारी मीटू अभियान की जद में आने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की मुसीबतें बढती जा रही है। नेशनल पब्लिक रेडियो (NPR) में चीफ बिजनेस रिपोर्टर पल्लवी गोगोई नाम की महिला पत्रकार के आरोपों को लेकर उन्होंने सफाई दी है। अकबर ने रेप के आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा कि पल्लवी से उनके संबंध आपसी सहमति से बने थे। उन्होंने बताया कि गोगोई की सहमति से संबंध बनाया गया था जो कई महीनों तक चला। अकबर का कहना है कि बाद में दोनों सहमति से अलग हो गए।
आपको बता दें कि यौन उत्पीड़न के कई आरोपों का सामना कर रहे अकबर पर अब अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय मूल की महिला पत्रकार ने रेप का सनसनीखेज आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली पल्लवी गोगोई नाम की ये पत्रकार नेशनल पब्लिक रेडियो (NPR) में चीफ बिजनेस रिपोर्टर हैं। उन्होंने अमेरिकी अखबार वॉशिगटन पोस्ट में एक कॉलम में पूरी घटना का जिक्र किया है।
रेप के आरोपों पर समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अकबर ने कहा कि साल 1994 में पल्लवी गोगोई और मेरे बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे, जो कई महीनों तक चला। इन संबंधों की वजह से मेरे पारिवारिक रिश्तों में तल्खी आने लगी। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में भी तनाव हुआ था बाद में यह रिश्ता खराब ताल्लुकात के साथ खत्म हो गया।एमजे अकबर ने अमेरिका में बसी पत्रकार पल्लवी गोगोई के रेप आरोपों को खंडन किया है।
Somewhere around 1994, Ms. Pallavi Gogoi&I entered into consensual relationship that spanned several months.This relationship gave rise to talk &would later cause strife in my home life as well. This consensual relationship ended, perhaps not on best note: MJ Akbar to ANI
— ANI (@ANI) November 2, 2018
वहीं, एमजे अकबर की पत्नी मलिका पति के समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने कहा है कि पल्लवी झूठ बोल रही हैं।मलिका ने कहा है, ‘मुझे नहीं पता कि पल्लवी के इस झूठ के पीछे की वजह क्या है, लेकिन यह झूठ है।’ उन्होंने कहा कि #MeToo के तहत एमजे अकबर पर आरोप सामने आने के बाद वह खामोश थीं लेकिन वॉशिंगटन पोस्ट में लेख लिख पल्लवी गोगोई की तरफ से रेप के आरोप लगाने के बाद मुझे बोलना पड़ रहा है। अकबर की पत्नी ने कहा, ’20 साल पहले पल्लवी गोगोई मेरे परिवार में दुख और विवाद की वजह बनी थीं।’
I don't know Pallavi's reasons for telling this lie, but a lie it is: MJ Akbar's wife Mallika to ANI on journalist Pallavi Gogoi's allegations in the Washington Post against MJ Akbar pic.twitter.com/qVb7tWpVTV
— ANI (@ANI) November 2, 2018
पल्लवी गोगोई के मुताबिक 23 साल पहले जब वह ‘एशियन एज’ में काम करती थीं तो तब संपादक रहे एमजे अकबर ने उनका रेप किया। वरिष्ठ पत्रकार पल्लवी गोगोई ने वॉशिंगटन पोस्ट में एक लेख कर विस्तार से बताया है कि 1994 में अकबर ने कैसे उनका यौन शोषण किया। आपको बता दें कि दर्जनों महिलाओं की तरफ से यौन उत्पीड़न के आरोप सामने आने के बाद एमजे अकबर को विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
Those before me have given me the courage to reach into the recesses of my mind and confront the monster that I escaped from decades ago. Together, our voices tell a different truth @TushitaPatel @SuparnaSharma @priyaramani @ghazalawahab
My story https://t.co/DG5dT7TEUU— Pallavi Gogoi (@pgogoi) November 1, 2018