बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपने अभिनय और हुस्न का जलवा बिखेरने वाली देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से निक जोनस के साथ अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं।
प्रियंका इन दिनों अपने मंगेतर निक जोनास के साथ ज्यादा समय बिता रही हैं और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में प्रियंका हजारों की भीड़ में सामने निक को किस करती हुईं नजर आ रहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो निक जोनास के जन्मदिन का है। प्रियंका ने रविवार को अपने मंगेतर का जन्मदिन धूमधाम से हजारों लोगों के बीच सेलिब्रेट किया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 16 सितंबर को निक जोनास का जन्मदिन था और वह इस दिन कॉन्सर्ट कर रहे थे।
खबरों के मुताबिक, शो खत्म होने से पहले स्टेडियम में निक के लिए केक लाया गया, प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके करीबी मौके पर मौजूद थे। जैसे ही निक ने प्रियंका को देखा वह उनकी तरह मुड़े और अभिनेत्री का किस और हग के साथ वेलकम किया, ऐसा होने के बाद प्रियंका अपनी हंसी नहीं रोक पाई।
इन दिनों प्रियंका और निक को अक्सर एक साथ देखा जा रहा है। सगाई के बाद जोड़े की पारंपरिक रोका सेरेमनी हुई थी। वहीं, खबर है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले है।
प्रियंका चोपड़ा ने मंगेतर निक जोनास को भीड़ के सामने किया KISS
प्रियंका चोपड़ा ने मंगेतर निक जोनास को भीड़ के सामने किया KISS
Posted by जनता का रिपोर्टर on Sunday, September 16, 2018