वोट बैंक के चक्कर में भाजपा और सपा नफ़रत की राजनीति कर रही हैं: संजय सिंह

0

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और आशुतोष ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में अवध जोन के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में  केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की । अवध जोन में उत्तर प्रदेश के 22 जिले शामिल है। ‘आप’ के इस कार्यक्रम को “एकता संकल्प मार्च” का नाम दिया गया था।

आप के उत्तर प्रदेश के प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार दोनों की जमकर आलोचना की । सिंह ने कहा की “वोट बैंक के चक्कर में दोनों पार्टिया नफ़रत फ़ैलाने की राजनीति कर रही हैं”।

इस कार्यक्रम का का जुड़ाव उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा रहा है।

सिंह ने कहा, ” पार्टी का संग़ठन जिस गति से बढ़ रहा है वो हमें चुनाव लड़ने को नहीं बल्कि जीतने को मजबूर कर देगा।”

दादरी मामले पर आशुतोष और संजय सिंह दोनों ने रोष् जताया , आशुतोश ने कहा कि “दादरी की घटना किसी अखलाख के साथ या किसी मुसलमान के साथ नही हुयी,ये घटना एक हिंदुस्तानी के साथ हुयी है।

पत्रकार से नेता बने आशुतोश ने उत्तर प्रदेश दिल्ली की सरकार की नीतियों और कामकाजों को कार्यकर्ताओ को गिनाया, और कहा कि ” ये पार्टी नहीं एक बगावत है ,एक क्रांति है, अगर देश की भ्रस्ट वयवस्था को बदलना है तो इसको लाना होगा।

‘आप’ के नेताओं ने केंद्र की नीतियों और राज्य की नीतियों की घोर आलोचना की और संग़ठन विस्तार पे जोर दिया, इन सभी बातों से ये साफ़ साफ़ अंदाज़ा लगाया जा सकता है की पार्टी उत्तर प्रदेश के चुनाव में रणक्षेत्र में आने की तयारी में है।

Previous articleBoxer Vijender Singh makes pro debut with fantastic win
Next articleUnable to check farmers’ suicide, Maharashtra CM seeks Deepika Padukone’s help