केरल में बाढ़ से तबाही का सिलसिला जारी: अब तक 167 लोगों की मौत, जानिए क्यों भारतीय मीडिया पर भड़के यूजर्स

0

केरल में बाढ़ की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। केरल के कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। बाढ़ से मरने वालों लोगों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने शुक्रवार (17 अगस्त) को बताया कि राज्य में बाढ़ से अब तक 167 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे राज्य से बाढ़ की खौफनाक तस्वीरें आ रही हैं।

Photo: AP

बता दें कि राज्य में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से गुरुवार (16 अगस्त) को 30 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा, कई घरों में पानी भर गया और सड़कों को नुकसान पहुंचा। कई स्थानों पर हवाई और रेल यातायात बाधित हुआ।राज्य में तबाही की बाढ़ ने अब तक 150 से ज्यादा जिंदगियों को निगल लिया है। सीएम विजयन ने बताया कि बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में राज्य में अब तक 167 लोगों की जान जा चुकी है।

मानसूनी बरसात से पिछले दो दिनों में ही 55 लोगों की जान गई है। भारतीय नौसेना ने त्रिचुर, अलूवा और मवूत्तुपुझा में फंसे हुए लोगों को हवाई मार्ग से निकाला है। वीडियो में दिखाया गया है कि लोग जलमग्न घरों की छतों और पहाड़ों पर हैं और नौसेना हेलीकॉप्टरों के जरिए उन्हें निकाल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों पर रक्षा मंत्रालय ने राज्य में राहत और बचाव कार्य के लिए सेना की तीन इकाइयों की नई टीमें भेजी हैं।

राज्य में 1.5 लाख से ज्यादा बेघर और विस्थापित लोग राहत शिविरों में हैं। सूत्रों ने बताया कि राज्य के 14 जिलों में से एक को छोड़ कर सभी हाई अलर्ट पर हैं। प्रधानमंत्री ने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन से गुरुवार सुबह फिर बात की और स्थिति से निपटने में केंद्र की मदद का उन्हें आश्वासन दिया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के करीब 540 कर्मियों की 12 सीटों को भी केरल भेजा गया है।

मीडिया पर भड़के यूजर्स

सोशल मीडिया पर भारतीय मीडिया द्वारा केरल में बाढ़ से हो रही तबाही को नजरअंदाज किए जाने पर लोग नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि विदेशी मीडिया इस बाढ़ को लगातार दिखा रहा है जबकि भारतीय मीडिया (विशेष तौर से समाचार चैनलों द्वारा) केरल में आई तबाही को नजरअंदाज कर रही है। ट्विटर पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जा रही है:-

https://twitter.com/Heartless_IAm/status/1030340549272776704

 

 

Previous articleHRD ministry’s official Twitter handle sends request for help in umpiring course to Virender Sehwag, evokes criticism
Next articleHRD मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वीरेंद्र सहवाग से मांगी गई अंपायरिंग के कोर्स करने में मदद, लोगों ने किया ट्रोल