बीजेपी नेता के चैलेंज को स्वीकार करने पर ट्रोलर्स ने की सलमान खान को ट्रोल करने की कोशिश, फैंस ने दिया करारा जवाब

0

बॉलीवुड के ‘दबंग’ यानी सलमान खान ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू द्वारा उन्हें फिटनेस चैलेंज के लिए नामित किए जाने के बाद शनिवार(11 अगस्त) को एक फिटनेस वीडियो जारी किया।

सलमान खान ने साइक्लिंग और जिम में व्यायाम करने का अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो के अंत में सलमान कह रहें है कि, ‘हम फिट तो इंडिया फिट’। सलमान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ द्वारा ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ पर शानदार अभियान। मैं किरेन रिजीजू के फिटनेस चैलेंज को स्वीकार करता हूं, यह रहा मेरा वीडियो।’

बता दें कि दो महीने पहले खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ‘हैशटैग हम फिट तो इंडिया फिट’ से इस फिटनेस चैलेंज की शुरुआत की थी।

Fabulous campaign by sports minister #RajyavardhanRathore on #HumFitTohIndiaFit. I accept #FitnessChallenge of #KirenRijiju ?. Here is my video …

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

सलमान ने जैसे ही अपना फिट चैलेंज का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया वह वायरल हो गया, सलमान के इस वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसी बीच एक ट्रोलर्स ने सलमान खान को ट्रोल करने की कोशिश की लेकिन उनके फैंस ने ट्रोलर्स की क्लास लगा दी।

दरअसल, सलमान खान के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हेलमेट किधर है?’ बस फिर क्या सलमान के फैंस ने उल्टा ही ट्रोलर्स को अपने निशाने पर ले लिया ओर उसे खरी-खोटी सुनाने लगे।

एक यूजर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा, ‘साइकिल में कौन हेलमेट पहनता है भाई’। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या मिल गया फालतू कमेंट कर के… सलमान खान की पोस्ट पर कमेंट कर रहें हो वो भी बकवास… सलमान खान के फैन से पंगा… भारी पड़ गया।’

बता दें कि बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास ज़फर की आने वाली फिल्म ‘भारत’ के मुंबई शेड्यूल की शूटिंग होने के बाद सलमान खान ने अब माल्टा में इसकी शूटिंग शुरू कर दी है। सलमान ने कुछ दिनों पहले अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘खूबसूरत देश माल्टा में ‘भारत’ का शूटिंग शेड्यूल शुरू हुआ।’

प्रियंका के फिल्म छोड़ने के बाद फिल्म ‘भारत’ में कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि फिल्म ‘भारत’ सलमान और अली अब्बास जफर दोनों की ड्रीम फिल्मों में से एक है। ‘भारत’ साउथ कोरियन फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ का हिन्दी रीमेक होगा। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Previous articleOMG: एयरपोर्ट से विमान चुराकर ले गया मैकेनिक, कुछ ही देर बाद हो गया क्रैश, देखिए वीडियो
Next articleलार्ड्स में रेडियो बेचते हुए दिखाई दिए जूनियर तेंदुलकर, हरभजन सिंह ने की मदद