…जब एयरपोर्ट पर मीडिया को देखते ही प्रियंका चोपड़ा ने उतारी सगाई की ‘अंगूठी’, वीडियो वायरल

0

बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपने अभिनय और हुस्न का जलवा बिखेरने वाली देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस के साथ अपने रिश्तों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बनी हुईं हैं।

इसी बीच एयरपोर्ट से जाते वक्त प्रियंका का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहें इस वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका मीडिया को देखते ही उगली से सगाई की ‘अंगूठी’ उतार कर अपने जेब में रख लेती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा बीते रोज सिंगापूर में थी जहां उन्होंने निक जोनस के साथ एक पब में गोल्डन टाइम स्पेंड किया। जहां से प्रियंका और निक के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास को जमकर चीयर्स किया और बाद वे निक के साथ पार्टी करती भी नजर आईं।

निक जोनास के साथ सिंगापूर जाने के बाद प्रियंका हाल ही में इंडिया पहुंचीं, उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। वायरल हो रहें इस वीडियो में दिख रहा है कि एयरपोर्ट पर मीडिया को देख प्रियंका अपनी हाथ से रिंग को उतारकर जेब में रख लेती है।

वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि प्रियंका पहले सीधे बाहर आ रही थीं। लेकिन जैसे ही उनकी नजर बाहर मीडिया पर पड़ती है वह तुरंत अंगूठी निकाल कर जेब में रख लेती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका और निक की सगाई देसी गर्ल के बर्थडे के मौके पर हुई।

अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट पीपुल डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपने 36वें जन्मदिन के मौके पर निक जोनास के साथ लंदन में सगाई की और जल्द ही यह दोनों शादी करने वाले है। फिलहाल प्रियंका, निक या इनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

देखिए वीडियो :

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिछले कुछ महीनों से लगातार एक-दूसरे की तस्वीरें पोस्ट करते रहे हैं। निक जोनास पिछले महीने प्रियंका चोपड़ा के साथ मुंबई विजिट पर थे, जहां उन्होंने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से एक होटल में मुलाकात भी की थी।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा मुंबई में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई में भी निक जोनास के साथ पहुंची थीं। हालांकि दोनों को काफी समय से एक दूसरे के साथ हैंगआउट करते देखा जाता रहा है।

Previous articlePriyanka Chopra faces fans’ ire for taking off ‘engagement ring’ before exiting airport
Next articleमध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव से पहले BJP और CM शिवराज के लिए बुरी खबर, स्थानीय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत