मुंबई: BJP सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर अचानक चली गोली, मचा हड़कंप

0

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के मुंबई स्थित आवास पर शनिवार (28 जुलाई) को अचानक फायरिंग हो गई। गोली की आवाज सुनने के बाद जब लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो पता चला कि ये फायरिंग सिन्हा के सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी की सर्विस गन से गलती से हुआ था। ये वाकया सिन्हा के मुंबई वाले निवास पर हुआ। ये निवास मुंबई के पश्चिम में स्थित उपनगर जुहू में स्थित है।

फाइल फोटो

रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी सांसद के घर पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल के सरकारी हथियार से दुर्घटनावश एक गोली चल गई। हालांकि, घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है और ना ही यह फायरिंग जानबूझकर की गई थी। अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि जब सांसद की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल अपने हथियार को चेक कर रहा था। उसी वक्त उससे गलती से फायर हो गया।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि जुहू में सिन्हा के आवास पर शनिवार शाम यह घटना उस समय हुई, जब उनकी सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल हथियार में कुछ देख रहा था। उसी दौरान दुर्घटनावश गोली चल गई। गोली चलने के वक्त कोई भी आसपास नहीं था, वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। बिहार में पटना साहिब से लोकसभा सांसद 72 वर्षीय शत्रुघ्न सिन्हा रामायण नामक बिल्डिंग के आठवीं मंजिल पर रहते हैं। बता दें कि इन दिनों सिन्हा अकसर बीजेपी से बगावती तेवर भी दिखाते नजर आते हैं।

 

Previous articlePhoto of Mira Rajput hugging Shahid Kapoor makes fans emotional on social media
Next articleशाहिद कपूर को गले लगाते हुए मीरा राजपूत की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फैंस हुए भावुक