दिल्ली के हौज खास स्थित पब में कनाडाई महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

0

देश की राजधानी दिल्ली में कनाडाई मूल की एक महिला के साथ कथित तौर पर रेप का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया। आरोपी से पीड़िता की मुलाकात दक्षिण दिल्ली के हौज खास स्थित एक पब में हुई थी।

(Reuters File Photo)

युवती का आरोप है मादक पदार्थ खिलाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अभिषेक के तौर पर हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अभिषेक महिला का परिचित था, दोनों की मुलाकात हौज खास स्थित एक पब में हुई थी। महिला कल रात वहां अपने दोस्तों के साथ गई थी। पुलिस के अनुसार महिला अभिषेक के निमंत्रण पर उसके घर गई जहां आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया।

अधिकारी ने बताया कि एम्स पहुंचने के बाद पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और बाद में लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, ‘आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।’

Previous articleरिलीज से पहले ही विवादों में घिरी ‘संजू’, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा पर शिकायत दर्ज, जानिए क्यों?
Next articleपश्चिम बंगाल से जम्मू जा रही आर्मी स्पेशल ट्रेन से लापता हुए BSF के 10 जवान, गुमशुदगी का केस दर्ज