कानपुर: छेड़खानी से तंग आकर बारहवीं की छात्रा ने किया आत्मदाह

0

उत्तर प्रदेश में छात्राओं व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है, यहां आए दिन महिलाएं व बच्चियां इस धिनौनी करतूत का शिकार हो रहीं है। इसी बीच, कानपुर देहात जिले में छेड़खानी से परेशान होकर 17 वर्षीय एक युवती ने कथित तौर पर आत्मदाह कर लिया।

प्रतिकात्मक फोटो

समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आरोपी रिंकू को गुरुवार(21 जून) की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती बारहवीं की छात्रा थी। आरोप हैं कि रिंकू अकसर उसका पीछा करता था और उसके साथ छेड़खानी भी करता था।

क्षेत्राधिकारी (डेरापुर) टी बी सिंह ने बताया कि युवती के परिवार वालों का आरोप है कि रिंकू कल घर में घुस आया था और उसने लड़की से जबर्दस्ती करने का प्रयास किया। इसी छेड़खानी से परेशान होकर लड़की ने कैरोसिन छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। उन्होंने बताया कि रिंकू भागने की फिराक में था लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Previous articleBigg Boss contestants Arshi Khan, Rakhi Sawant ‘demand’ Rs 5 crore each from Salman Khan
Next articleराहुल गांधी के बाद अब सोनिया से मिले कमल हासन, बोले- तमिलनाडु के राजनीतिक हालात पर हुई बातचीत