रेप के आरोपी दाती महाराज के आश्रम से गायब हुई 600 लड़कियां, जांच में जुटी पुलिस

1

दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में स्थित मशहूर शनिधाम मंदिर के संस्थापक और स्वयंभू संत दाती महाराज के आश्रम से करीब 600 लड़कियां गायब हैं, अब यहां सिर्फ 100 लड़कियां ही बची हैं। राजस्थान में दाती के आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में ये बात सामने आई है। बता दें, दाती महाराज पर अपनी ही 25 वर्षीय एक शिष्या से रेप करने का आरोप है।

file photo

जी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, वहीं दाती महाराज मीडियाकर्मियों के सामने दावा कर रहे हैं कि इस आश्रम में 700 बालिकाएं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 600 बालिकाएं दाती महाराज और उसके लोगों के डर से भागकर अपने घर चली गई हैं, पुलिस गायब लड़कियों के बारे में पता लगाने में जुटी हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की एक टीम सबूत इकट्ठा करने के लिए राजस्थान में दाती महाराज के आश्रम गई थी, लेकिन दाती महाराज आश्रम में नहीं मिला, एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम के साथ दाती पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की भी साथ थी। उन्होंने कहा कि टीम ने पीड़िता के आरोपों की पुष्टि के लिए आश्रम का निरीक्षण किया।

रेप के आरोप लगाने के बाद दाती महाराज ने 14 जून को पहली बार मीडिया के सामने आकर अपने ऊपर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी थी। मीडिया से बातचीत में दाती महाराज ने कहा कि जो भी आरोप लगे हैं वो आपके सामने हैं। उन्होंने कहा कि मैं उस बिटिया पर आरोप नहीं लगाऊंगा। वो मेरी बेटी है और मैंने गलती की है तो पुलिस जांच करेगी और जांच में सहयोग के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।

बता दें कि, राजस्थान की 25 वर्षीय युवती ने स्वयंभू बाबा दाती महाराज और उसके चेलों पर बलात्‍कार का आरोप लगाया था। यह मामला दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में दर्ज कराया गया था। युवती ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक दशक से महाराज की अनुयाई (भक्त) थी। लेकिन महाराज और चेलों द्वारा बार-बार बलात्कार किए जाने के बाद वह अपने घर राजस्थान लौट गई थी।

महिला ने आरोप लगाया कि बाबा के शिष्य उसको जबरन उसके कमरे में भेजते थे और यदि वह इंकार करती तो उसके अन्य शिष्य भी उसके साथ सोते थे। महिला ने आरोप लगाया कि स्वयंभू बाबा के दिल्ली और राजस्थान स्थित आश्रमों में उसका शारीरिक शोषण किया गया। दो साल पहले वह एक आश्रम से भागने में सफल रही और इसके बाद अवसाद में चली गई। बाद में उसने अपनी आप बीती अपने माता पिता को बताई जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने महिला से मुलाकात की थी और उसे पुलिस संरक्षण मुहैया कराए जाने की मांग की थी। इसके साथ ही उन्होंने दाती महाराज को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की भी मांग की थी। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक महिला की शिकायत के बाद दाती महाराज के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 376, 377, 354 और धारा 34 के तहत केस दर्ज हो गया है।

Previous article“How dare you (Virat Kohli and Anushka Sharma) crush somebody’s image and reputation and expose him to public hate, fear karma”
Next articleमॉल में ईद के दिन इस लड़की से गले मिलने के लिए सैकड़ों युवकों की लगी कतार, वीडियो वायरल