VIDEO: अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी की रस्में शुरु, मंडप से सामने आई वीडियो

0

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आज यानि 8 मई को दिल्ली के बिजनेसमैन और अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

images twitter by- @iFaridoon

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम कपूर अपने मासी के आलिशान बंगले में आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेंगी। इस बीच सोनम कपूर का ब्राइडल यानि दुल्हन लुक सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पिंक कलर का लहंगा पहने ज्वैलरी से सजीं सोनम कपूर इस दुल्हन के लुक में बेहद सुंदर लग रही हैं।

ख़बरों के मुताबिक, सोनम कपूर की शादी की रस्में शुरु हो गई हैं। इस वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन, जाह्नवी कपूर, बोनी कपूर, रानी मुखर्जी और स्वरा भास्कर जैसे कई बॉलीवुड सितारे शामिल होने पहुंचे हैं।

सोशल मीडिया पर दुल्हन बनी सोनम की एक वीडियो देखने को मिली है जिसमें वो मंडप में नज़र आ रही हैं। लाल जोड़े में सोनम कपूर बला की खूबसूरत लग रही हैं।

बता दें कि, दोनों का अफेयर लंबे समय तक सुर्खियों में रहा, लेकिन सोनम कपूर या आनंद आहूजा ने इसे लेकर ऑफिशियली कभी कुछ नहीं कहा था। कुछ दिन पहले ही दोनों की शादी की खबरें सुर्खियां बनीं और ये खुलासा हुआ कि सोनम जल्द ही आनंद से शादी करने जा रही हैं।

शादी मुंबई में होगी और इसके लिए दोनों परिवारों ने पूरे इंतजाम भी कर लिए हैं। सोनम कपूर के बंगले पर साज सज्जा सहित शादी की तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही हैं, जिसकी कुछ तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं है। सोनम अब अपनी नयी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आएंगी जो जून में रिलीज होगी।

Previous articleCJI दीपक मिश्रा पर महाभियोग: उपराष्ट्रपति के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका कांग्रेस सांसदों ने ली वापस, कपिल सिब्बल ने पीठ गठन पर उठाए सवाल
Next articleJournalist Rajdeep Sardesai harassed by Modi supporters in Bengaluru