दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजिंदर सच्चर का निधन

0

दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजिंदर सच्चर का शुक्रवार (20 अप्रैल) को 94 साल की आयु में निधन हो गया है। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उनका शुक्रवार को निधन हो गया। जस्टिस सच्चर एक मानवाधिकार कार्यकर्ता भी थे। यूपीए सरकार ने मुस्लिमों की शैक्षिक, समाजिक और आर्थिक स्थिति की जानकारी के लिए कमिटी बनाई थी। इस कमिटी के अध्यक्ष जस्टिस राजिंदर सच्चर थे।

File photo: The Hindu

सच्चर के परिवार के एक सदस्य ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, “उन्हें दो हफ्ते पहले फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निधन दोपहर करीब 12 बजे हुआ।” सच्चर का जन्म 22 दिसंबर 1923 को हुआ था। जाने-माने मानवाधिकार कार्यकर्ता सच्चर 6 अगस्त 1985 से 22 दिसंबर 1985 तक दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे थे।

जस्टिस सच्चर ने 1952 में वकालत शुरू की थी। 1970 में दो साल के लिए उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट का एडिशनल जज बनाया गया। इसके बाद वह दिल्ली हाई कोर्ट के जज बने। दिल्ली हाई कोर्ट के अलावा वह कई राज्यों के कार्यवाहक चीफ जस्टिस रह चुके थे।

Previous articleशर्मनाक: पैसे ना देने पर डॉक्टरों ने इलाज करने से किया इंकार, मासूम बच्चे की मौत
Next articleकर्नाटक: बीजेपी विधायक के विवादित बोल, कहा- आगामी चुनाव में सड़क-पानी नहीं बल्कि हिंदू-मुस्लिम होगा मुद्दा, FIR दर्ज