बीते जमाने के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र एक नए विवाद में फंस गए हैं। दरअसल, 75 साल की उम्र में आने के बाद उन पर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगे है। चौंकाने वाली बात यह है कि अभिनेता पर यह गंभीर आरोप किसी और ने नहीं बल्कि कथित तौर पर उनकी चचेरी बहन ने ही लगाए हैं। इतना ही नहीं, जीतेंद्र के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के न्यू शिमला में यौन शोषण का केस भी दर्ज हुआ है।
बता दें कि, इससे पहले 7 फरवरी को ख़बर आई थी कि, पीड़िता ने इस मामले में हिमाचल प्रदेश में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक, ये दुर्व्यवहार तब हुआ जब उनकी उम्र 18 साल थी और जितेंद्र 28 साल के थे। वहीं, पीड़िता ने कहा कि, फेमिनिस्ट अवेयरेस कैंपेन मी टू (METOO) की वजह से उन्हें इतने सालों बाद अपनी बात रखने की हिम्मत मिली है।
शिकायत के मुताबिक, जितेंद्र पीड़िता को उसके पिता की इजाजत से फिल्म की शूटिंग दिखाने ले गए थे। रिश्तेदार होने की वजह से पीड़िता के पिता ने जितेंद्र को उसे साथ ले जाने की इजाजत दे दी। कथित तौर पर होटल में उन्होंने रात में नशे की हालत में पीड़िता के साथ यौन दुर्व्यवहार किया।
पीड़ित महिला का लिखा था कि, इतने साल तक वो अपने माता पिता की वजह से चुप रही है लेकिन अब उनकी मृत्यु के बाद उसने शिकायत करने का फैसला किया है। सालों से इस घटना की वजह से मानसिक तौर पर परेशान चल रही पीड़िता अब न्याय चाहती हैं।
बता दें कि जितेंद्र अपने जमाने के लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता रहे हैं। बता दें कि आरोप लगाने वाली महिला उनकी कजिन है और 47 साल पहले की यह घटना है।



















