भारत ने शुक्रवार (16 फरवरी) को सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले गए छह एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में के आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराकर श्रृंखला 5-1 से जीत ली। शार्दूल ठाकुर (52-4) और मैन ऑफ द मैच कप्तान विराट कोहली (नाबाद 129) की एक और बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर भारत ने शुक्रवार को सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले गए छठे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने छह वनडे मैचों की सीरीज 5-1 से अपने नाम करने में सफलता हासिल की।

कोहली की तारीफ के लिए नई डिक्शनरी की जरूरत
टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रहे कोहली पर फिदा हैं। उनके पास टीम इंडिया के इस कैप्टन की तारीफ में कहने के लिए शब्द नहीं हैं। शास्त्री से कोहली को लेकर सवाल पूछा गया तो उनका सुझाव था कि उनकी तारीफ के लिए अब नई डिक्शनरी खरीदे जाने की जरूरत है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 मैचों की सीरीज में 558 रन, 3 शतक और बतौर कैप्टन वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका पर 5-1 जीत की शानदार उपलब्धि हासिल की है।
विराट के इस उम्दा परफॉर्मेंस से गदगद टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि विराट की उपलब्धियों से उनके पास मौजूद सारे विशेषण अब छोटे लगने लगे हैं। लोगों को उनकी तारीफ में कुछ नए शब्द ढूंढने होंगे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए शास्त्री ने कहा कि अब उन पर (विराट) लिखने के लिए कुछ नए शब्द ढूंढने होंगे। उन्होंने हंसते हुए कहा कि अगर मैं उनकी जगह होता, तो अगले दिन आपको बुक शॉप पर नई डिक्शनरी खरीदते हुए दिखता।
रवि शास्त्री का मानना है कि अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से विराट कोहली वर्तमान समय में ‘दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली के अलावा जो रूट, केन विलियमसन और स्टीवन स्मिथ को वर्तमान समय का दुनिया के चोटी के चार बल्लेबाजों में आंका जाता है लेकिन शास्त्री का मानना है कि भारतीय कप्तान का कोई सानी नहीं है।
कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह मैचों की वनडे सीरीज में 558 रन बनाए जिससे भारत ने इसमें 5-1 से जीत दर्ज की। शास्त्री ने वनडे सीरीज के बाद संवाददाताओं से कहा, यह केवल औसत से जुड़ा मसला नहीं है। यह आप जिस तरह से रन बनाते हो और इनसे टीम पर पड़ने वाले प्रभाव से जुड़ा है। मैं यही कहूंगा कि अभी वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है।
शास्त्री ने कोहली की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और टीम में जीत का जज्बा भरने का श्रेय कप्तान को दिया। उन्होंने कहा कि, ‘‘आप जज्बे की बात करते हो। जज्बा कहां से आता है। जब आपके पास इस तरह का नेतृत्वकर्ता हो जो कि खुद आगे बढ़कर नेतृत्व करता हो तो अन्य खिलाड़ी अच्छी तरह से उसका अनुसरण करते हैं।’’ इस दौरे में शास्त्री के लिए सबसे अच्छा दौर टीम का टेस्ट श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करना रहा।
उन्होंने कहा कि, ‘‘यहां तक कि टेस्ट श्रृंखला में दो मैच गंवाने के बाद उन्होंने जज्बा दिखाया और जोहानिसबर्ग में मुश्किल परिस्थितियों में टेस्ट मैच जीता। इसके बाद वनडे में भी लय बरकरार रखी। उन्होंने पिछले दो सप्ताह में जो निरंतरता दिखाई वह लाजवाब है।’’