केन्या में बंधक बनाई गई तीन भारतीय समेत 10 लड़कियां मुक्त कराई गईं: सुषमा स्वराज

0

दुनिया में कहीं भी मुसीबत में फंसे भारतीयों का मदद के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हमेशा से आगे आई है। इसी बीच, सुषमा स्वराज ने गुरुवार (4 जनवरी) को बताया कि सरकार ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकार हुई 10 लड़कियों को केन्या से छुड़ाया है। इसमें तीन भारतीय एवं सात नेपाली की हैं।

फाइल फोटो- विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

न्यूज़ एजेंसी भाषा की ख़बर के मुताबिक, मंत्री ने कहा कि लड़कियों को विमान से वापस लाया जा रहा है। सुषमा ने ट्वीट कर बताया कि, हमने केन्या से तीन भारतीय लड़कियों को मुक्त कराया है।

ये सभी लड़कियां मानव तस्करी में संलिप्त संगठित अपराध गिरोह की शिकार हो गई थीं। सात नेपाली लड़कियों को भी मुक्त कराया गया है, उनके पासपोर्ट और फोन ले लिए गये थे और उन्हें मोम्बासा में बंधक बनाकर रखा गया था।

उन्होंने बताया कि मंत्रालय पंजाब सरकार के साथ विस्तृत जानकारी साझा कर रहा है ताकि मामले में संलिप्त उक्त एजेंटों एवं लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सके।

मंत्री ने लड़कियों को बचाने में केन्या में भारतीय उच्चायुक्त सुचित्रा दुरई एवं प्रथम सचिव करण यादव के प्रयासों की भी सराहना की। मंत्री ने मदद के लिए केन्या की पुलिस का भी शुक्रिया अदा किया।

Previous articleModi government ‘agrees’ to send Triple Talaq Bill to Select Committee
Next articleमीडिया रिपोर्ट में दावा- विपक्ष के तेवरों को देखते हुए मोदी सरकार तीन तलाक बिल को संसदीय समिति के पास भेजने को तैयार