अब एक दिन में केवल 40 हजार लोग ही कर पाएंगे ताजमहल का दीदार

0

भारतीयों के लिए ताजमहल दर्शन अब आसान नहीं रह पाएगा। ताजमहल देखने वालों की सीमा संख्या पर सरकारी अधिकारी विचार कर रहे है और केवल एक दिन में 40 हजार भारतीय लोगों को ही ताजमहल देखने का मौका मिलेगा। 20 जनवरी से इस आदेश के लागू होने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है।

इस मामले में आला अधिकारियों की एक बैठक मंगलवार को दिल्ली में आयोजित हुई। हालांकि विदेशी पर्यटकों के लिए अभी किसी प्रकार की कोई सीमा संख्या तय नहीं की गई है।

टाइम्स आॅफ इंडिया की खबर के मुताबिक, सुबह से दोपहर 12 बजे तक 20,000 लोग ताजमहल देख सकेंगे, वहीं दूसरी पाली में 12 बजे से शाम तक 20 हजार लोग ताज का दीदार करेंगे। जो भारतीय 40,000 की संख्या पार होने के बाद भी ताजमहल देखना चाहते हैं, वे 1000 रुपये का टिकट खरीदकर ताजमहल देख सकते हैं। इसके अलावा यह भी बताया गया कि ताजमहल को देखने की अवधि को केवल तीन घंटे करने का सुझाव दिया गया है।

बताया गया जिस समय ताजमहल देखने का सीजन अपने चरम पर होता है तो यहां आने वालों की संख्या 60-70 हजार तक पहुंच जाती है। पिछले दिनों भीड़ को नियंत्रण करने के लिए ताजमहल का मुख्य गुम्बद पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था।

इस बारे में  पुरातत्व विभाग के अधीक्षक भुवन विक्रम ने कहा कि ताज का गुम्बद बंद करना एक प्रयोग था और अब बंद गुम्बद को खोल दिया गया है। पिछले दिनों ताजमहल देखने के लिए बेशुमार भीड़ आ रही थी। लिहाजा प्रशासन और पुरातत्व विभाग ने मिलकर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए यह प्रयोग किया था।

 

 

Previous articleपुणे हिंसा: जिग्नेश मेवानी और उमर खालिद के खिलाफ शिकायत दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप
Next articleगुजरात: विजय रूपानी सरकार में अहम मंत्रालय ना मिलने से एक और मंत्री नाराज