गुरुवार (21 दिसंबर) को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने टू-जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा और DMK सांसद कनिमोझी और कई अन्य पर अहम फैसला सुनाया। पटियाला हाउस की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने ए राजा और कनिमोझी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।
आरोपियों के बरी होते ही कोर्ट के बाहर लगे समर्थकों में जोश की लहर दौड़ पड़ी, सभी समर्थकों के बीच लड्डू और मिठाईयां बांटी जाने लगी। आपको बता दे कि तीनों केसों में आरोपियों को बरी किया गया है। आरोपियों के वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि जज साहब ने सबूतों के अभाव में मेरे क्लांइट को तीनों मामलों में बरी कर दिया गया है, इस केस में कहीं भी कुछ नहीं था। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर इस केस के खिलाफ बोलने वालों के लिए लिखा।
कोई बात नहीं अगर घोटालों के आरोपी कोर्ट में बरी हो गये, चुनावी रैलियों में मोदी जी इन्हें इतनी भयंकर सजा देंगे कि ये खुद आत्मसमर्पण कर देंगे। #2GScamVerdict
— Rofl Gandhi 2.0 (@RoflGandhi_) December 21, 2017
Vinod Rai, where are you hiding now?
You've done disservice to the nation, you will be punished
Law shouldn't show mercy to you, you are responsible for peddling lies and helping bjp with ur fake propaganda in #2GScamVerdict
Now it's proven that #CongressIsClean pic.twitter.com/iJ3zjDyYJz— KilaFateh #5YearsSuffering (@KilaFateh) December 21, 2017
घोटालों के सबूत पड़े हैं बड़ी दूर , यूँ कर लें, किसी गरीब को गाय ले जाते हुए पकड़ लिया जाये ! #2GScamVerdict
— Rofl Gandhi 2.0 (@RoflGandhi_) December 21, 2017
2G घोटाले के सभी आरोपी बरी.!
2G कोई घोटाला नहीं बल्कि UPA के खिलाफ साज़िश थी, भाजपा और अन्ना हज़ारे की मिलीभगत थी.! विनोद राय, अन्ना हज़ारे और भाजपा में ज़रा भी नैतिकता बची हो तो डॉ मनमोहन सिंह से माफ़ी मांगें ये लोग।#CongressIsClean#2GScamVerdict
— Yashwant Sinha FC (@YashwantSinha_) December 21, 2017
तोते ने उल्लू बना दिया ? #2GScamVerdict
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) December 21, 2017
अब सुनिए अदालत ने #2GScamVerdict में कहा क्या?
1. आरोपियों के खिलाफ दलीलों को साबित करने वाले पुख्ता सबूत नहीं।
2. DOT officers की समझदारी सवालों के घेरे में। उनको कई चीजों के अर्थ तक मालूम नहीं थे।
3. अभियोजन पक्ष ये ही तय नहीं कर पाया कि वो आखिर साबित क्या करना चाहता है।— ASHUTOSH MISHRA (@ashu3page) December 21, 2017
1 लाख 76 हज़ार करोड़ के 2G घोटाले में सीबीआई सुबूत नहीं ढूंढ पाई। इससे अच्छी तो यूपी पुलिस थी, आज़म ख़ान की भैंस ढूंढ दी थी। #2GScamVerdict
— Anas Ali (@Anasali_ind) December 21, 2017
https://twitter.com/RoflCritic/status/943758722018562048
https://twitter.com/SirArunShourie/status/943757502495313922
इस मामले में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदम्बरम ने कहा कि ऐसा कोई घोटाला हुआ ही नहीं था इसलिए पाटियाला हाउस कोर्ट ने अपना सही फैसला सुनाते हुए बरी का आदेश दिया है।
वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि, कोर्ट ने साफ तौर पर पाया कि गलत लोगों को फंसाया गया है। कानून ने ठीक उसी तरह से काम किया है जैसा हम उससे उम्मीद करते हैं।
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि, विनोद राय को देश के सामने माफी मांगनी चाहिए। मैं कभी यू टर्न नहीं लेता। कोई घोटाला नहीं हुआ था और कोई नुकसान नहीं हुआ था।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि, हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार साबित हुए हैं।
वहीं पटियाला हाउस कोर्ट के इस फैसले पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि, अगर सरकार के पास पुख्ता सबूत हैं तो उसे मामले को हाई कोर्ट में ले जाना चाहिए।