BJP नेता राम माधव ने बताया द्रौपदी दुनिया की पहली ‘फेमिनिस्ट’ थी

0

बीजेपी के महासचिव राम माधव ने रविवार को कहा कि पांडवों की रानी द्रौपदी दुनिया की पहली ‘फेमिनिस्ट’ थीं। राम माधव ने एक दिवसीय इंडिक फेस्टिवल में कहा, “द्रौपदी दुनिया की पहली नारीवादी थीं। उनके पांच पति थे और वह पांचों में किसी की बात नहीं सुनती थीं।

Photo: Indian Express

वह सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण की सुनती थीं, जो उनके सखा थे। लेकिन हम उन्हें स्वेच्छाचारी कभी नहीं कहते।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कहा कि द्रौपदी ही महाभारत युद्ध के लिए अकेली जिम्मेदार थीं। उन्हीं के कारण युद्ध के मैदान में 18 लाख लोगों की जान गई। यह युद्ध द्रौपदी के हठ के कारण हुआ।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पृष्ठभूमि से आए राम माधव फिलहाल बीजेपी के महासचिव हैं और इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर भी है। 2014 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद संघ ने माधव को बीजेपी में भेजा था। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के पूर्व नेता राम माधव ने कहा कि युद्ध द्रौपदी के हक का परिणाम था।

Previous articleBJP won with the help of EVM tampering: Hardik Patel
Next articleगुजरात चुनाव: उम्मीद के मुताबिक कम सीटें आने पर अमित शाह और BJP का उड़ रहा है मजाक, सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे लिए मजे