इटली में सज गया विराट-अनुष्का की शादी के लिए ‘टस्कनी विनयार्ड रिजॉर्ट’

0

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी की खबर की पुष्टि हो गई है। लेकिन उनकी शादी मिलान नहीं बल्कि ‘टस्कनी विनयार्ड रिजॉर्ट’ में होगी। अनुष्का ने शादी के लिए बी टाउन के कुछ चुनिंदा सेलेब्स को इनवाइट किया है। वहीं, विराट कोहली ने क्रिकेट जगत से केवल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह को इनवाइट किया है।

इटली को प्यार और रोमांस का शहर कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह कपल 12 दिसंबर को इटली के ‘टस्कनी विनयार्ड रिजॉर्ट’ में शादी करेंगे।

आमतौर पर सर्दियों में यह रिसॉर्ट बंद रहता है, लेकिन इस महत्वपूर्ण शादी के लिए इसे खोला गया है। 100 से ज्यादा साल पुराने किले को विला में तब्दील किया गया है। ‍प्रोफेशनल भांगड़ा डांसर्स को शादी के लिए बुलाया गया है और रिसॉर्ट से ढोल-नगाड़ों की आवाजें सुनाई आ रही है।

अनुष्का की फैमिली के साथ उनके परिवार के पंडित भी साथ गए हैं। यह वही पंडित हैं, जिनसे मिलने विराट और अनुष्का पिछले साल देहरादून गए थे।

भारत लौटने के बाद अनुष्का और विराट मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रख सकते हैं। ये रिसेप्शन 21 या 22 दिसंबर को मुंबई में होगा। इसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सभी सितारे शामिल होंगे। हालांकि, टीम इंडिया को 24 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी20 खेलना है। ऐसे में कार्यक्रम की डेट आगे बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा यह भी खबर है कि दोनों 12 जनवरी 2018 को मुंबई के बांद्रा में शादी का रजिस्ट्रेशन कराएंगे।

Previous articleSubramanian Swamy ‘threatens’ to bring down Modi government if not given…
Next articleसुब्रमण्‍यम स्‍वामी की PM मोदी को धमकी, कुछ नहीं दिया तो गिरा देगें मोदी सरकार