प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने गुरुवार (14 सितंबर) को अहमदाबाद में भारत की पहली बुलेट ट्रेन की नींव रख दी है। मुंबई से अहमदाबाद रूट पर चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन के जरिये यात्री समुद्र के अंदर यात्रा करने का रोमांच अनुभव कर सकेंगे। सरकार ने कहा है कि 15 अगस्त 2022 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा।
(AFP File Photo)इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये का है, जिसमें 88 हजार करोड़ का कर्ज जापान देगा। इस कर्ज का ब्याज मात्र 0.1 फीसदी होगा, जिसे 50 साल में चुकाना होगा। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद इस प्रोजेक्ट का भूमि पूजन हुआ है, जब 2022 में आजादी के 75 साल पूरे होंगे तब मैं और शिंजो आबे बुलेट ट्रेन में एक साथ बैठेंगे।
लेकिन सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां बुलेट ट्रेन की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ लोग इसे लेकर तंज भी कस रहे हैं। दरअसल, आज ही सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास जम्मू राजधानी एक्सप्रेस का एक कोच पटरी से उतर गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
इससे पहले भी बीते कुछ दिनों में रेलगाड़ियों के पटरी से उतरने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अभी पिछले सप्ताह भी दिल्ली के शिवाजी ब्रिज के पास रांची राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी। यहां तक कि लगातार रेल घटनाओं की वजह से आलोचनाओं का शिकार हुए पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु को अपने पद से इस्तीफा तक देना पड़ा था।
देखिए सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं:-
https://twitter.com/Rolling_Joint_/status/908190200785920000
#BulletDosti #BulletTrain My today's @mid_day #cartoon pic.twitter.com/8TUT7WHWlb
— MANJUL (@MANJULtoons) September 14, 2017
#नरेंद्रमोदी जी हमे #बुलेटट्रेन नहीं, जवानो के लिए बुलेट प्रूफ वर्दी चाहिए.. जय हिंद!!! pic.twitter.com/NkepwnGiN9
— Neetu Singh (@AskWithNeetu) July 26, 2017
https://twitter.com/sayingtruth4u/status/908190981081534464
https://twitter.com/Queen_Simran_87/status/908018053773910016
https://twitter.com/Nishukoth/status/905644435295182848
नई दिल्ली स्टेशन के पास पटरी से उतरी जम्मू राजधानी एक्सप्रेस
घर वाली चला नही पा रहे बाहर वाली ला रहे #बुलेटट्रेन pic.twitter.com/TjQxyBnpOu— मुकेश झा (@MukeshkJHA) September 14, 2017
पहले से चली चलाई एक्सप्रेस ट्रेन चला नहीं पा रहें हैं और जनता को ख्वाबों में बुलेटट्रेन की सफर करवा रहें हैं।
वाह रे मोदी सरकार#doonexpress https://t.co/mSCjI8Xd9u— Kavita V. (@VishwakarmaKv) August 30, 2017
बुलेटट्रैन तो ठीक है पर जब नई दिल्ली के पास ही रेल पटरी से उतार जाता है तो दूर दराज में क्या होगा। इनको कौन देखेगा
— KP YADAV (@kpyadav4484) September 12, 2017