देखिए कैसे भारतीय सेना ने लद्दाख में चीनी घुसपैठ को रोका, सैनिक एक-दूसरे पर करते दिख रहे हैं पत्थरबाजी

0

स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को लद्दाख में चीन के सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। हालांकि, इसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था। शनिवार(19 अगस्त) को इस घटना का वीडियो सामने आया। इस वीडियो में पैंगॉन्ग झील के पास दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे से हाथापाई और पत्थरबाजी करते हुए दिख रहे हैं।

वहीं भारतीय जवान चीनी जवानों को आगे बढ़ने से रोकते दिख रहे हैं। इस झड़प में जवानों को चोटें आई थीं। वीडियो को नजदीक की पहाड़ी से शूट किया गया है। इस घटना पर चीन ने कहा था कि दोनों देशों के सैनिकों के बीच कोई झड़प हुई। बाद में भारत सरकार ने माना था कि कुछ घटनाएं सामने आई हैं।

उस दिन चीन के सैनिकों ने भारत के दो इलाकों घुसपैठ की कोशिश की थी। दोनों ही बार भारतीय जवानों ने इसे नाकाम कर दिया। भारतीय फौज के रास्ता रोक देने के बाद चीन के सैनिकों ने मानव श्रृंखला बनाई और पथराव किया। भारतीय जवानों ने भी इसका जवाब दिया। बाद में दोनों देशों की फौजें अपनी पोजिशन पर लौट गईं।

बता दें कि 16 जून से सिक्किम के डोकलाम में भारत-चीन के बीच विवाद चल रहा है। भारत कह चुका है कि बातचीत तभी होगी, जब चीन की सेनाएं वापस जाएं। उधर, चीन ने कहा है कि भारत उसकी सीमा में जबर्दस्ती दाखिल हुआ है। लिहाजा उसकी सेना को पीछे जाना चाहिए।

(देखिए वीडियो)

Previous articleUtkal Express derailment: Trains on Meerut line cancelled or diverted till 6 pm
Next articleBJP’s Prem Shukla insults India Today’s woman anchor, flees show after being grilled on Vande Mataram