बाढ़ से बेहाल हुआ बिहार, लोगों के घरों में घुसा पानी, CM नीतीश कुमार ने किया हवाई सर्वेक्षण

0

बिहार में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के करीब 320 कर्मियों को भेजा गया है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एनडीआरएफ की करीब सात टीमें पहले ही बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच चुकी हैं, हर टीम में 45-45 कर्मी हैं।

बता दें कि बिहार के किशनगंज सहित कई जिलों में तो घरों में भी पानी घुस गया है। बिहार में बाढ़ से स्थिति भयावह हो गई है। बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार(13 अगस्त) को सुबह राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।

इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह एवं रक्षा मंत्री अरूण जेटली से फोन पर बात की और उन्हें हालातों की जानकारी दी साथ ही हर मदद उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया।

बता दें कि बिहार के सीमांचल जिलों पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, सीतामढ़ी, पूर्वी चम्पारण और पछ्चिमी चंपारण जिलों के करीब दो दर्जन से ज्यादा प्रखंडों में स्थिति भयावह है। इसके अलावा अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्वी चंपारण में कई जगहों पर रेल ट्रैक पर बाढ़ का पानी बह रहा है। इस वजह से रेल यातायात बाधित हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों में बाढ़ से 10 लाख लोग बुरी तरह हुए प्रभावित हैं। वहीं राज्य के 21 जिलों में 15 लाख से ज्यादा प्रभावित हैं। लगभग 3,000 ग्रामीणों को बचाया गया और राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया।  बाढ़ की वजह से काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क काफी प्रभावित हुआ है।

देखिए बाढ़ का वीडियो

Previous articleगोरखपुर हादसे पर बोले अमित शाह- देश में पहली बार नहीं हुआ ऐसा हादसा, जन्माष्टमी तो मनाएंगे ही
Next articleIndependence Day celebrations in madrassas in UP to be videographed