सोशल: ‘मोदी जी ने मंडी में हुए भूस्खलन पर ट्वीट कर दिया, मगर गोरखपुर नरसंहार पर नहीं, क्योंकि चुनाव हिमाचल में है UP में नहीं’

0

हिमाचल प्रदेश में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण भूस्खलन की चपेट में हिमाचल रोडवेज की दो बसों के आने से कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 से अधिक लापता हैं। हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। कुछ घर भी जमींदोज हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि दोनों बसों में 50 से अधिक लोग सवार थे। बादल फटने से भीषण भूस्खलन हुआ।

Cartoon by Manjul

राज्य के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि सभी शव बरामद किए जाने तक बचाव अभियान जारी रहेगा। मारे गए लोगों में जम्मू-कश्मीर व पंजाब के लोग भी शामिल हैं। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं मंडी में भूस्खलन संबंधी हादसों में लोगों की मौत होने से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है।’

गोरखपुर हादसे पर चुप्पी

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्षेत्र गोरखपुर की बदहाल व्यवस्था को दर्शाने वाली घटना के सामने आने के बाद देश भर में हड़कंप मच गया है। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से 48 घंटे के दौरान 33 और पिछले छह दिनों में 64 से अधिक मासूमों की मौत ने सबको झकझोर दिया है। इस हादसे से पूरा देश सदमे में है।

यह घटना देसी-विदेशी मीडिया सहित सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। लेकिन हर छोटी-बड़ी बात के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले पीएम मोदी की तरफ अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। घटना के इतने दिनों बाद भी अपने आप को जनता का प्रधान सेवक बताते वाले पीएम मोदी का यूं खामोश रहना अब लोगों को खटक रहा है।

लोगों ने उठाए सवाल

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की इस चुप्पी पर घमासान मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं इस वजह से मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भूस्खलन के फौरन बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर दुख व्यक्त कर दिया, लेकिन गोरखपुर में मासूमों की मौत पर वह चुप क्यों हैं?

https://twitter.com/I_Atheist_/status/896290612642578433?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Fwww.firstpost.com%2Findia%2Fgorakhpur-hospital-tragedy-modimustspeak-trends-as-twitterati-expresses-anger-over-pms-silence-3923053.html

https://twitter.com/realkeerthi/status/896743769617293312

 

Previous article20-year-old woman raped in Delhi, thrown off fourth floor
Next articleSC to hear plea against stay on lookout notice against Karti Chidambaram