विश्व हिन्दू परिषद के विज्ञानानंद ने कहा- ‘Industry’ शब्द की उत्पति ‘Indus’ से हुई

0

इन दिनों देशभर में राष्ट्रवाद और संस्कृति के नाम पर कुछ भी जानकारी देने की कथित विद्वानों में होड़ लगी हुई है। हाल ही में विश्व हिन्दू इकोनॉमिक फोरम (WHEF) के मंच पर बताया गया कि ‘इंडस्ट्री’ शब्द का जन्म इंडस ‘Indus’ से हुआ है, यहां पर इंडस ‘Indus’ को भारत की सिन्धु नदी से जोड़कर बेतूका बयान दिया गया।

बीते शनिवार को बेंगलुरु में आयोजित विश्व हिन्दू इकोनॉमिक फोरम के शिखर सम्मेलन में विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के संयुक्त महासचिव स्वामी विज्ञानानंद ने अजीब तरह का तर्क पेश करते हुए कहा कि शब्द की ‘Industry’ उत्पति ‘Indus’ से हुई है, उन्होंने इसका सम्बध भारत की सिन्धु नदी से जोड़ते हुए इस बात को कहा। सिन्धु भारत की प्रमुख नदी रही है जिसका हवाला आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्र विज्ञानानंद ने दिया।

आगे इस पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि भारत देश बाहरी लोगों द्वारा लूटे जाने से पहले काफ़ी ‘Industrialized’ था। जब ब्रिटिश यहां आये तो उन्होंने हमें देखकर ‘Industry’ शब्द को बनाया। एक समृद्ध समाज बनाने के लिए अपने व्यापारिक ज्ञान, अनुभव, विशेषज्ञता और संसाधनों को साझा करने के लिए – हिन्दू समुदाय के विशेषज्ञों, व्यापारियों, बैंकरों, टेक्नोक्रेट्स, अर्थशास्त्रियों और उद्योगपतियों पेशेवरों को एक साथ लाया है।

Previous articleJ&K: हिजबुल कमांडर सबजार भट्ट की मौत के बाद घाटी में भड़की हिंसा, इंटरनेट सेवाएं फिर हुई बंद
Next articleDocumentary on Kejriwal: Censor Board’s Pahlaj Nihalani refuses to clear