प्रशासन कि और से इजाजत नहीं मिलने के बाद भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हिंसा प्रभावित सहारनपुर के दौरे पर पहुंच गए है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर उनके साथ मौजूद हैं। हालांकि इससे पहले काफी देर तक यमुना पुल पर उनकी प्रशासनिक अधिकारियों से बहस होती रही।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल का काफिला करनाल होते हुए यमुनानगर के रास्ते सहारनपुर पहुंचा है। हालांकि प्रशासन ने यूपी-हरियाणा सीमा को किले में तब्दील कर रखा था। वह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही रवाना हो गए और वहां से वह सरसावा पहुंच गए और पीडि़त परिवारों से मिले।
प्रभावित गांव में पहुंचने की मांग पर अड़े राहुल गांधी को रोकने के लिए प्रशासन ने भी ऐडी चोटी तक का जोर लगा दिया। वहीं इसी दौरान यमुना पुल पर ही सहारनपुर से आए दलितों के प्रतिनिधिमंडल से राहुल ने मुलाकात की। लेकिन राहुल गांधी को पुलिस ने सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में जाने से रोक दिया है।
Uttar Pradesh: Congress VP Rahul Gandhi in Saharanpur, along with Ghulam Nabi Azad and Raj Babbar. pic.twitter.com/RWZ7E9g6KL
— ANI UP (@ANINewsUP) May 27, 2017
जहां 5 मई को दलितों के मकानों को आग लगायी गयी थी। बसपा सुप्रीमो मायावती सहारनपुर से आई हैं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया था। सहारनपुर में इस महीने कई बार जातीय संघर्ष देखने को मिला। करीब 40 दिन पहले अंबेडकर जयंती पर जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी थी।
पांच मई को दो समुदायों के बीच संघर्ष में एक व्यक्ति मारा गया और 15 अन्य घायल हो गए। 9 मई को करीब दर्जन भर पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया और 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि 23 मई को एक अन्य व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि दो अन्य को घायल कर दिया गया।
गौरतलब है कि सहारनपुर में जातीय हिंसा इस बढ़ गया कि गुरुवार(25 मई) को पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दिया गया है। इससे पहले राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार(24 मई) को हिंसा पर नियंत्रण पाने में असफल रहे सहारनपुर के डीएम एनपी सिंह और एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे को सस्पेंड कर दिया गया।
जबकि, डिवीजनल कमिश्नर और डीआईजी का भी तबादला कर दिया गया। यही नहीं, हालात को काबू में करने के लिए मोबाइल इंटरनेट और मैसेजिंग सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।