मेट्रो में चुपके से बना रहा था लड़की का वीडियो, देखिए कैसे रंगे हाथों पकड़ा गया

0

अगर आप मेट्रो में सफर के दौरान बिना इजाजत किसी लड़की का वीडियो बना रहे हों तो यह खबर आपके लिए है। सिंगापुर में रहने वाली भारतीय मूल की एक लड़की ने मेट्रो में उसका वीडियो बना रहे एक शख्स को सरेआम पकड़ लिया। उमा मगेश्वरी नाम की इस युवती ने अपनी फेसबुक वॉल पर उस शख्स का वीडियो शेयर किया है। पोस्ट करने के कुछ देर बाद ही यह सोशल मीडिया पर यह वायरल हो गया है।

उमा द्वारा फेसबुक पर किए गए एक पोस्ट के मुताबिक यह घटना 13 मई की शाम की है जब वह आउट्रम से हार्बरफ्रंट अपनी दोस्त से मिलने जा रही थी। उसी वक्त अचानक एक शख्स उसके सामने वाली सीट पर आकर बैठ गया। और बड़ी बेशर्मी से उमा का वीडियो बनाने लगा।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब सामने बैठा व्यक्ति अपना फोन निकालकर जरूरत से ज्यादा ऊंचाई पर हाथ से पकड़े हुए था। जिसके बाद शीशे पर बनी रिफ्लेक्शन के जरिए उमा समझ गई कि यह शख्स उसकी वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा है। उमा ने बताया कि सबूत के लिए उसने फौरन अपने फोन से उसका शख्स का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।इसके बाद उसने मेट्रो प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद सिंगापुर पुलिस और एमआरटी मेट्रो स्टेशन के कर्मचारियों ने उमा की मदद की। अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उमा ने बताया कि पकड़े जाने पर वह शख्स मांफी मांगते हुए काफी मिन्नतें कर रहा था और यहां तक कि उसने यह भी कह दिया कि वह उसके बहन के जैसी हैं।

वीडियो शेयर होने के बाद यह शख्स दुनिया भर में शर्मसार हो गया है। उमा ने दुनिया भर के सभी महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि सार्वजनिक जगहों पर चौकन्नी रहें और कभी भी ऐसी स्थिति आने पर बोलने से न हिचकें। उमा ने कहा कि अपने आप को परिस्थितियों का दास न बनाएं।

अगले पेज पर देखिए वीडियो:-

1
2
Previous articleमध्यप्रदेश के सरकारी अस्पताल में नवजात बच्ची को चूहे ने काटा, मचा हड़कंप
Next articleइस सेक्स वर्कर और दिव्यांग भिखारी के प्यार भरी कहानी को सुनकर रो पड़ेगे आप!