अदाकारा मुमताज की तस्वीर देखकर पहचान ही नहीं सके उनके प्रशंसक

0

अपने ज़माने की सर्वाधिक चर्चित अदाकारा की बहुत सालों बाद आई तस्वीर देखकर उनके प्रशंसक पहचान ही नहीं सकें। मुमताज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें वह खिलखिलाते चेहरे के साथ अपनी मुस्कार बिखेर रही है। इस तस्वीर मे यह पहचान पाना मुश्किल हो रहा है कि ये मुमताज ही है या कोई और।

उनके बारें में कहा गया कि फिल्मों में काम छोड़ने के बाद वह लंदह जाकर बस गई थी। फिर उसके बाद उनकी कोई खबर नहीं आई। हालांकि उनकी बीमारी की खबरें मीडिया में आई थी इसके अलावा अपने कोस्टार राजेश खन्ना के निधन पर उन्होंने गहरा दुःख जताया था।

राजेश खन्ना के साथ मुमताज ने 10 सुपरहिट फिल्में की थी। उस समय मुमताज ने बताया था कि वह ‘पूरी सुबह रोती रहीं’ लेकिन वह खुश हैं कि पिछले महीने मुंबई में वह खन्ना (काका) से मिली थीं। पिछले कई वर्षो से मुमताज अपने परिवार के साथ लंदन में रह रही हैं।

मुमताज का जन्म 31 जुलाई, 1947 को मध्यमवर्गीय मुस्लिम परिवार में हुआ। महज 12 वर्ष की उम्र में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। मुमताज ने दारा सिंह से लेकर दिलीप कुमार जैसे महान कलाकारों के साथ अभिनय कर सफलता हासिल की और अभिनय के क्षेत्र में नाम कमाया।

मुमताज ने दस साल तक बॉलीवुड पर राज किया। उन्होंने गुजराती मूल के लंदनवासी मयूर वाधवानी नामक व्यवसायी से 1974 में शादी की और ब्रिटेन में जा बसीं। मुमताज को 53 वर्ष की उम्र में कैंसर हो गया था। इस बीमारी से अब उन्होंने निजात पा ली हैं। उनकी दो बेटियां हैं।

Previous articleनिर्भया कांड: बलात्कारियों को होगी फांसी, जानें- 2012 से लेकर आज तक, कब-कब क्या हुआ?
Next article#Nirbhaya: Supreme Court verdict will act as deterrent against heinous crimes: Maneka Gandhi