दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, 4 लोग गिरफ्तार

0

उत्तर पूर्व दिल्ली से बीजेपी सांसद और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने रविवार (30 अप्रैल) की देर रात हमला कर दिया है। मनोज तिवारी ने खुद देर रात इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट करके लिखा कि, “मेरे 159 North Avenue आवास पर 8-10 लोगों ने हमला कर दिया है।”

phot ANI

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनके आवास पर करीब चार लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। रात में 1:00 बजे के करीब जब यह वाकया हुआ उस समय मनोज तिवारी अपने घर में मौजूद नहीं थे। जानकारी के मुताबिक, हमले में मनोज तिवारी के स्टाफ के 2 लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने इस घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मनोज तिवारी ने आशंका जताई है कि इस हमले में पुलिस भी शामिल हो सकती है। हमलावरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि हमलावर 7-8 की संख्या में थे। हमला करने के पीछे का कारण तो नहीं पता लेकिन वो लोग काफी हिंसक लग रहे थे और उन्हें पुलिस का भी डर नहीं था। पुलिस के मुताबिक सभी लोगों की पहचान हो गई है, जिनमें 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश की जा रही है।

मनोज तिवारी के मुताबिक यह उन पर हुआ एक तरीके से जानलेवा हमला है, क्योंकि वह हमलावर तेजी से मनोज तिवारी का नाम लेकर उन्हें गालियां भी दे रहे थे। मनोज तिवारी ने कहा कि वह गृहमंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली पुलिस के कमिश्नर से इसकी शिकायत करेंगे।

Previous articleDelhi BJP chief Manoj Tiwari’s house attacked in Delhi
Next articleBrides family holds hostage groom, 3 others over dowry demand