हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बुधवार(19 अप्रैल) को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। हिमाचल प्रदेश के चौपाल क्षेत्र के गुम्मा में एक प्राइवेट बस के टोंस नदी में गिरने से 45 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं। यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ है। इस बस में 55 से ज्यादा लोग लोग सवार थे, जिनमें से ज्यादातर लापता बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह यह बस त्यूणी के लिए चली। जैसे ही उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा में घुमा के निकट पहुंची तो चालक संतुलन खो बैठा और बस खाई में लुढ़कते हुए टोंस नदी में जा समाई। यह क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में होने के कारण देहरादून डीएम ने हिमाचल के डीएम से वार्ता भी की। इस पर हिमाचल और उत्तराखंड की ओर से संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
Death toll rises to 45 people after a bus fell into Tons river in Shimla district of Himachal Pradesh pic.twitter.com/EALnNmCy7T
— ANI (@ANI) April 19, 2017