MCD चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता अरविंदर सिंह लवली BJP में हुए शामिल

0

दिल्ली में नगर निगम(एमसीडी) चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता अरविंदर सिंह लवली मंगलवार(18 अप्रैल) को कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में उन्होंने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी में शामिल हो गए।

बता दें कि अरविंदर सिंह लवली दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं और पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने लवली के नेतृत्व में ही लड़ा था। अरविंदर सिंह कांग्रेस नेतृत्व के भी बेहद करीब माने जाते हैं। लवली पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेहद करीबी और शीला सरकार में मंत्री भी रहे हैं। लवली दिल्ली की गांधी नगर सीट से विधायक रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक एमसीडी चुनावों में अजय माकन ने कांग्रेस के बड़े नेताओं को किनारे कर दिया। अपनी अनदेखी से लवली सहित कई नेता नाराज हैं। जानकारी के मुताबिक, टिकट बंटवारे में उनकी कोई राय नहीं ली गई थी। बता दें कि अरविंदर सिंह लवली को पार्टी में एक बड़े सिख चेहरे के तौर पर जाना जाता था।

अरविंदर सिंह के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस के सिख समुदाय के मतदाताओं में सेंध लगने की संभावनाएं बढ़ गईं हैं। मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कमरे में अरविंदर सिंह लवली को गुलदस्ता और मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल करवाया गया।

Previous articleभारत के ‘भगोड़े’ शराब कारोबारी विजय माल्या को गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद मिली जमानत
Next articleCM rules out total ban on liquor in Uttarakhand