विनोद खन्ना के वायरल फोटो से फैंस में छायी उदासी

0

अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करने वाले जवां मर्द की छवि के प्रतिबिम्ब अभिनेता विनोद खन्ना अब पहचाने भी नहीं जा रहे है। बीमारी ने उनको इतना बुढ़ा कर दिया है कि पता ही नहीं चल पा रहा कि ये हिन्दी फिल्मों का चहेता विलेन विनोद खन्ना ही है।

शुक्रवार रात विनोद खन्ना को शरीर में पानी की कमी की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अभी उनकी छुट्टी नहीं हुई है, लेकिन एक तस्वीर जरूर वायरल हुई है।

विनोद खन्ना बड़ी आंत के कैंसर से लड़ रहे हैं। इस समय वे गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती हैं। उन्हें वर्ष 2010 में पहली बार कैंसर होने का पता चला था।

इस तस्वीर में विनोद खन्ना के साथ उनकी पत्नी और बेटे नज़र आ रहे हैं। बीमारी की वजह से वो बहुत ही कमजोर दिख रहे हैं। इस तस्वीर में विनोद खन्ना के साथ उनकी दूसरी पत्नी कविता खन्ना और बेटे साक्षी खन्ना दिख रहे हैं. इस तस्वीर को साक्षी खन्ना की तरफ से ही जारी किया गया है।

Previous articleCongress demands Kejriwal’s resignation over Shunglu panel report
Next articleबंदरों की झुंड में मिली लड़की करती है उन्हीं की तरह व्यवहार