देखें वीडियो: दिल्ली में रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी के संजय सिंह पर हमला

0

रविवार को MCD चुनावों के लिए किए जा रहे रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी के संजय सिंह पर एक महिला ने हमला बोल दिया।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि संजय सिंह पर क्यों हमला किया गया था, लेकिन हमले से पहले सिंह कार्यकर्ताओं से घिर हुए थे जिनमें वह महिला भी थी जो कि खुद एक आप कार्यकर्ता की तरह दिख रही थी।

बताया गया कि घटना पटेल नगर के दिल्ली चौखंडी चौक के पास घटित हुई।

दिल्ली के दो महत्वपूर्ण चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार शुरू किया है। राजौरी गार्डन के लिए विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होना है, जबकि इस महीने के अंत में निगम चुनाव होंगे।

घटना की बाबत जब हमने संजय सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनसे सम्र्पक नहीं हो सका। जल्द ही  उनकी प्रतिक्रियाओं पूर्ण विवरण प्रकाशित किया जाएगा।

Previous articleAam Aadmi Party’s Sanjay Singh attacked during roadshow in Delhi
Next articleन्यूज़ 18 ने ISIS प्रमुख पर बनाए कार्यक्रम में बगदादी के युवावस्था के रूप में निर्दोष भारतीय युवक को दिखा दिया