अगर किसी महिला को कैब में परेशानी होती है तो वो सीधे मंत्रालय से करें संपर्क- मेनका गांधी

0

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि अगर महिला यात्रियों को कैब में परेशानी का सामना करना पड़ता है तो वह सीधे महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय से संपर्क कर सकती हैं। उबर चालक पर एक महिला यात्री ने कथित अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है।

फाइल फोटो

गांधी ने ट्वीट करके कहा है, ‘‘अगर आप कैब चालकों से किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करती हैं तो हमें बताएं। गांधी ने कैब समूह उबर से अपील की है कि वह महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाले सख्त दिशा निर्देश बनाए।उबर ने अपने एक बयान में कहा है कि उसने आरोपी चालक पर पाबंदी लगा दी है और पीड़ित महिला को पुलिस की सहायता लेने की सलाह भी दी है।

महिला ने आरोप लगाया था कि उबर कैब चालक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और विवाद के बाद आधे रास्ते में ही उतर जाने को बाध्य किया। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘उबर को इस मामले पर जरूर संज्ञान लेना चाहिए और महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले सख्त दिशा-निर्देश को लागू करना चाहिए।

हालांकि सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने टैक्सी नीति का मसौदा तैयार किया है, जिसे पिछले साल दिसंबर में सार्वजनिक किया गया था लेकिन अभी तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

Previous articleपश्चिम बंगाल के DGP ने न्यायमूर्ति कर्णन को सौंपा जमानती वारंट, न्यायाधीश ने ठुकराया
Next articleचीनी मिल मालिक का बेटा वाइफ-स्वापिंग के आरोप में गिरफ्तार