Exit polls2017: UP में त्रिशंकु जनादेश के आसार, पंजाब में कांग्रेस-AAP में कांटे की टक्कर, जानें- पाचों राज्यों में कौन मार रहा है बाजी

0

उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब समेत पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान समाप्त हो चुके हैं। नतीजों के लिए सबको 11 मार्च का इंतजार है, लेकिन गुरुवार(9 मार्च) रात तमाम न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल में सीटों का अनुमान लगाया जा चुका है। अधिकांश एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) को फायदे में दिखाया गया है।

हालांकि, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि इन राज्यों में सरकार किसकी बनेगी। सभी सर्वेक्षणों में अलग-अलग दावे किए गए हैं। इन सर्वेक्षणों के अनुसार, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में बीजेपी को बढ़त दिखाई गई है। यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन दूसरे जबकि बसपा तीसरे नंबर पर है।

छह न्यूज चैनल के सर्वे में सिर्फ न्यूज 24-टुडे चाणक्य व इंडिया टुडे-एक्सिस ने यूपी में भाजपा को बहुमत में दिखाया है। अन्य चैनलों के अनुसार, भाजपा बहुमत के आंकड़े से पीछे है। अधिकांश एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिखाया गया है। यानी, राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन सकती है।

पंजाब विधानसभा चुनाव में तमाम एग्जिट पोल्स के आंकड़े आम आदमी पार्टी(आप) और कांग्रेस के बीच कड़ी लड़ाई का अनुमान जता रहे हैं। एग्जिट पोल्स में पंजाब का अकाली-बीजेपी का सत्तारूढ़ गठबंधन की बड़ी हार के अनुमान हैं। हो सकता है कि अकाली-बीजेपी गठबंधन यहां दहाई के आंकड़े तक भी न पहुंच पाए।

उत्तराखंड में कुछ सर्वेक्षणों में भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई गई है। जबकि कुछ में भाजपा को फायदे में दिखाया है। इंडिया टीवी-सी वोटर ने दो दलों में करीबी लड़ाई दिखाई है। जबकि अन्य ने भाजपा को आगे रखा है।

देखें, पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों पर ‘जनता का रिपोर्टर’ के प्रधान संपादक रिफत जावेद का अंतिम विश्लेषण:-

Previous articleवीडियोः दिलशादा चिल्लाती रही शफिक हथियार छोड़ दो नहीं तो मारे जाओंगे, सैन्य कार्रवाई का लाइव वीडियो
Next articleAnother ATM in Delhi dispenses ‘Children Bank of India’ Rs 2,000 note