भारत-पाक अटारी बॉर्डर पर लहराया गया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

0

भारत-पाक अटारी सीमा पर रविवार (5 मार्च) को 360 फुट उंचे फ्लैगमास्ट का उद्घाटन किया गया। इसे देश का सबसे उंचा फ्लैगमास्ट कहा जा रहा है। ये तिरंगा 120 लंबा और 80 फुट चौड़ा है और इसके निर्माण पर 3.50 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

फोटो- ANI

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह पंजाब सरकार के अमृतसर सुधार न्यास प्राधिकरण की परियोजना थी। पंजाब के मंत्री अनिल जोशी ने इस सबसे ऊंचे फ्लैगमास्ट पर देश का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तिरंगा फहराए जाने के भारत के फैसले से पाकिस्तान खुश नहीं है। इस पर भी पाकिस्तान की तरफ से सवाल उठने शुरू हो गए हैं। पाकिस्तान का कहना है कि तिरंगे के लिए जो पोल है, उनमें लंबी दूरी के कैमरे फिट हैं जो पाकिस्तान क्षेत्र की जासूसी कर सकते हैं। हालांकि भारत की ओर से कहा गया है कि ऐसा कुछ नहीं है।

 

 

Previous articleVolunteers fan out across Varanasi for SP-Cong alliance
Next articleदेखें वीडियोः बीजेपी विधायक श्रीराम भींचर की टोल नाके पर गुडंई, ‘बिना कर दिए निकाले 50 से अधिक वाहन’