BMC चुनाव 2017 मतगणना: शिवसेना 85, बीजेपी 52, कांग्रेस 16 सीट पर आगे

0

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी), 10 नगर निगमों और 11 जिला परिषदों के लिए गुरुवार(23 फरवरी) को वोटों की गिनती जारी है। लेकिन सबकी निगाहें बीएमसी के नतीजों पर टिकी हैं, जहां दो दशकों में पहली बार बीजेपी-शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि शिवसेना-बीजेपी दोनों की साख दांव पर है।

बृहन्मुंबई नगर निगम की 227 सीटों पर हो रही मतगणना के शुरुआती रूझान के मुताबिक, शिवसेना 85 सीटों पर आगे चल रही हैं, जबकि भाजपा 52 सीटों पर आगे हैं। राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस 16, राकांपा 6 और मनसे 9 सीटों पर आगे है।

बीएमसी सहित महाराष्ट्र के 10 नगर निगमों, 25 जिला परिषदों एवं 283 जिला पंचायतों पर हुई वोटिंग के लिए सुबह 10 बजे मतगणना शुरू हुई। थोड़ी ही देर में साफ हो जाएगा कि मुंबई में किसका शासन होगा। बता दें कि 21 फरवरी को वोटिंग हुई थी।

 

 

 

 

Previous article2017 में इन 24 लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार से किया गया सम्मानित
Next articleपाकिस्तान: लाहौर में बम ब्लास्ट, 8 की मौत, कई घायल