शोभा डे ने बनाया मुम्बई पुलिस का मजाक, डिपार्टमेंट ने दिया करारा जवाब

0

शोभा डे इस बात को अच्छे से जानती है कि सुर्खियों किस तरह से रहा जाता है। वह हमेशा किसी न किसी को अपने निशाने पर रखती है। इस बार एक मोटे पुलिस वाले की तस्वीर दिखाकर शोभा डे ने मुम्बई पुलिस पर तंज किया है। जिसके बाद पुलिस विभाग की और से उन्हें उसी अंदाज में जवाब दिया गया।

शोभा डे ने 21 फरवरी को शाम सात बजे एक बेहद मोटे पुलिस वाले की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मुंबई में आज भारी पुलिस बंदोबस्त है।’

उनका इस तरह से मजाक उड़ाना मुंबई पुलिस को अच्छा नहीं लगा। शोभा डे को जवाब देते हुए मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज से ट्वीट किया, ‘मिस डे, हमें भी मजाक पसंद है, लेकिन इस बार बिल्कुल अच्छा नहीं है। यह यूनिफॉर्म या यह पुलिसवाला हमारा नहीं है। हम आप जैसे जिम्मेदार लोगों से और भी बेहतर उम्मीद करते हैं।’

Previous article‘1000 रुपये के नए नोट जारी नहीं करेगी मोदी सरकार’
Next articleManipur’s first Muslim woman candidate to work for uplift of Muslim women