नई दिल्ली। मोदी सरकार में अन्य मंत्रियों के मुकाबले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। वह ट्विटर पर ही देश या विदेश में रह रहे लोगों की समस्याएं जानकर, उनकी मदद भी करती हैं। लेकिन इस बार सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने एक इतना मजेदार ट्वीट किया है कि अगर आप भी इसे पढ़ेंगे तो शायद हंस पड़ेंगे।
दरअसल, एक यूजर ने कौशल स्वराज से ट्विटर पर पूछा, ‘आप सुषमा स्वराज को क्यों फॉलो नहीं करते?’ इसके जवाब में स्वराज कौशल ने लिखा, ‘क्योंकि मैं लीबिया या यमन में नहीं फंसा हुआ हूं।’ यह जवाब सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसपर चुटकियां ले रहे हैं तो कई कौशल की तारीफ कर रहे हैं।
@governorswaraj
Sir u aren't following @SushmaSwaraj's twitter account, why??? ???— कारे बारे त्यागी (@sh_atyagi) February 17, 2017
https://twitter.com/governorswaraj/status/832641168403935232
बता दें कि सुषमा स्वराज के ट्विटर पर सात मिलियन से ज्यादा फॉलोवर हैं, लेकिन उनके पति स्वराज कौशल उन्हें टि्वटर पर फॉलो नहीं करते हैं। दरअसल विदेश मंत्री ट्वीटर पर इतनी सक्रिय रहती हैं कि यदि किसी दिन उनकी ओर से ट्वीट नहीं होता है तो लोगों के मन में आशंकाएं पैदा होने लगती है।
इस पर भी एक ने तो स्वराज के पति से पूछ डाला कि स्वराज ठीक तो हैं न क्योंकि आज उन्होंने कोई ट्वीट नहीं किया है? कौशल ने अपने हाजिरजवाबी का नमूना यहां भी पेश करते हुए जवाब दिया ‘हां बिल्कुल, यदि वह ट्वीट नहीं कर रही इसका मतलब सब ठीक है।‘
@governorswaraj sir with great respect to u, just curious if all well. @SushmaSwaraj mam has not been active on twitter today. Hope all fine https://t.co/WoEgjTorCB
— LaKsHyA (@AdvaniLakshya) February 14, 2017
https://twitter.com/governorswaraj/status/831535545134112768
कौशल के जवाब पर कई अन्य टि्वटर यूजर्स ने भी मजेदार टिप्पणियां दी हैं। एक यूजर ने लिखा है, खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए, सभी जोड़ों को एक दूसरे को फेसबुक और टि्वटर पर ब्लॉक कर देना चाहिए।
हाल ही में एक यूजर ने उनसे पूछा कि आपके और सुषमा स्वराज के पास गजब का सेन्स ऑफ ह्यूमर है। आप दोनों लोग खूब मजाक करते होंगे? इस पर जवाब मिला, ‘यह कॉमेडी पिछले 42 साल से चल रही है।’
https://twitter.com/governorswaraj/status/832260109543862274
एक अन्य ट्विटर यूजर ने पूछा, ‘आप आखिरी बार सुषमा स्वराज से कब मिले थे?’ इस पर उसे जवाब मिला था, ‘क्या आप आरटीआई कार्यकर्ता हैं।’
@governorswaraj sir when u had last meet with @SushmaSwaraj ji.. ?
— @AM (@anandmaheshwari) February 16, 2017
https://twitter.com/governorswaraj/status/832262057236037633
रमेश नाम के एक यूजर ने कुछ दिन पहले पूछा था कि, ‘सर, मैं जानना चाहता हूं कि आपने अरैंज मैरिज की थी या लव मैरिज?’ इस पर उन्हें जवाब मिला, ‘दोनों के लिए वारंटी पीरिएड क्या है?
https://twitter.com/governorswaraj/status/831912623373381632
मालूम हो कि सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल नामी वकील रह चुके हैं और पूर्व राज्यपाल हैं। 1990 में महज 37 साल की उम्र में स्वराज कौशल मिजोरम के राज्यपाल के रूप में पदभार संभालने वाले भारतीय इतिहास में सबसे कम उम्र के गवर्नर बने थे। उन्हें हरियाणा विकास पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अगस्त 1998 में हरियाणा से राज्यसभा के लिए चुना गया था।