IPL 2017: पुणे की कप्तानी से हटाए गए धोनी, अब इस खिलाड़ी को दी गई जिम्मेदारी

1

नई दिल्ली। दुनिया के सफलतम कप्तानों मे से एक महेंद्र सिंह धोनी अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी कप्तानी नहीं कर पाएंगे। राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने उन्हें कप्तानी के पद से हटा दिया है। धोनी की जगह अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को पुणे का कप्तान बनाया गया है।

पुणे टीम के मालिक संजीव गोयनका ने भी इस बात की पुष्टि की है। गोयनका का कहना है कि वह चाहते थे कि इस सीजन में कोई यंग चेहरा टीम का नेतृत्व करे। हालांकि धोनी एक अच्छे कप्तान हैं। हमारी कोशिश है कि पूरे तरीके से यंग और फिट टीम रखी जाए। इसलिए ही एक युवा कप्तान को लाया गया।

गोयनका ने कहा कि माही ने हमारे फैसले को स्वागत किया। गौरतलब है कि इससे पहले धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज से पहले ही टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ दी थी। उनके बाद प्रसिद्ध खिलाड़ी विराट कोहली को टीम इंडिया की कप्तानी सौंप दी गई थी।

बता दें कि आईपीएल-10 का पहला मैच इस साल पांच अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा, वहीं लीग का फाइनल मुकाबला इसी स्टेडियम में 21 मई को होगा। इस दौरान 10 स्थानों पर 47 दिन तक खेले जाएंगे। इस कार्यक्रम के तहत आईपीएल की प्रत्येक टीम कुल 14 मैच खेलेगी।

 

 

 

Previous articleShahabuddin brought to Delhi, lodged in jail 2 of Tihar prison
Next articleUP विधानसभा चुनाव: रिफत जावेद को लखनऊ के उत्साही मतदाताओं ने बताया कि वे ‘भाजपा’ के लिए मतदान करेंगे