देश के सबसे बडे़ राज्य उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान रविवार (19 फरवरी) सुबह से शुरू हो गया है। तीसरे चरण में राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के 12 जिलों की 69 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस फेज में कुल 826 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला होना है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीच खबर है कि सपा नेता शिवपाल यादव के विधानसभा क्षैत्र जसवंत नगर में पोलिंग बूथ पर पथराव हुआ है। कहा जा रहा है कि इस पथराव में शिवपाल सिंह को भी चोट लगी है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार इटावा के जसवंतनगर के कटाइया पुर में मतदान के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव हो गया।
जानकारी है कि, इस दौरान शिवपाल वहां मौजूद थे उन्होंने आरोप लगाया कि यह पथराल उन्हीं पर किया गया है। वहीं, शिवपाल के विधानसभा क्षेत्र जसवंत नगर में बूथ के बाहर पथराव हुआ। फिलहाल अब इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन पथराव में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
UP: Stones pelted at Shivpal Yadav's car in Etawah's Jaswantnagar. More details awaited (file pic) pic.twitter.com/IRI7xgQmqU
— ANI UP (@ANINewsUP) February 19, 2017