देश के सबसे बडे़ राज्य उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान शनिवार (11 फरवरी) सुबह से शुरू हो गया है। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 15 जिलों की 73 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। ऐसे में सभी सियासी पार्टियां चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक रखी है। बता दें कि, उत्तर प्रदेश में बीजेपी लोकसभा चुनाव के दौरान अपने विजय रथ को दोहराने की कोशिश कर रही है लेकिन शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब उन्हें अपने रैली के दौरान खाली पड़े मैदान को संबोधित करना पड़ा।
दरअसल, केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी के संसदिय क्षेत्र में रैली के दौरान पूरा मैदान खाली था। उनके भाषण को सुनने के लिए कोई भी मौजूद नही था इससे अंदाजा लगाया जा रहा है क्या 2014 के मुताबिक, बीजेपी में लोगों कि लोकप्रियता कम होती जा रही है। पीलीभीत के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर चुनावी सभा में अमित शाह ने कांग्रेस के साथ ही समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि अब तक उत्तर प्रदेश में सत्ता के सहयोग से बड़े पैमाने पर भू-माफिया जमीनों पर कब्जे करते रहे हैं। भाजपा की सरकार बनने पर उन्होंने कहा कि भू-माफिया को उल्टा लटका देंगे।
इसी दौरान अमित शाह ने सपा को भी आड़ें हाथ लिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पता है कि वह चुनाव हारने वाले है, अगर ऐसा नहीं होता तो गठबंधन नहीं करते। उन्होंने दोनों पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। सपा सरकार में भर्तियों में जमकर घोटालेबाजी हुई है।