रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग महिला ने ‘सुरीली आवाज’ में गाया लता मंगेशकर का लोकप्रिय गीत, वीडियो वायरल

0

पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग महिला के गाने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी खूब चर्चा भी हो रहीं है। वीडियो में महिला लता मंगेशकर का लोकप्रिय गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ गाती नजर आ रही हैं। बुजुर्ग महिला की ‘सुरीली आवाज’ सुनकर लोग उसकी तुलना लोकप्रिय गायिका लता मंगेशकर से कर रहे हैं।

लता मंगेशकर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल हो रहा यह वीडियो पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्टेशन पर शूट किया गया है। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को ‘एक प्यार का नगमा है’ गाना गाते देखा और सुना जा सकता है। वीडियो में महिला बेहद गरीब दिख रही है लेकिन उनकी आवाज को लोग लता मंगेशकर की तरह बता रहे हैं। इस महिला की आवाज को यूजर्स ही नहीं कुछ सेलेब्रिटीज ने भी पसंद किया है।

ये गाना 1972 में आई हिंदी फिल्म ‘शोर’ का है, जिसे लता मंगेशकर ने गाया था। फिल्म में मनोज कुमार, नंदा, मास्टर सत्यजीत रे मुख्य भूमिका में थे। यह गाना लता के हिट लिस्ट में से एक है जिसे आज भी लोग पसंद करते हैं। इस वीडियो को वीरल भयानी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

इसके बाद इसे देखकर बॉलीवुड सितारों ने भी अपना रिएक्शन दिया। साथ ही फेसबुक पर BarpetaTown The place of peace नाम के पेज से इस महिला का एक और वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में महिला ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाती नजर आ रही हैं। फेसबुक पर छाए इस महिला के वीडियो की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

A women working Ranaghat station in West BengalFeeling sad as she till did not get a platform, Guys please share so come,some music directors get to see her talent

Posted by BarpetaTown The place of peace on Tuesday, July 30, 2019

Previous articleShocking! Congress, Mayawati’s party vote in favour of controversial anti-terror Bill in Rajya Sabha
Next articleसोशल मीडिया: “रवीश कुमार को किसी IT सेल से ट्रेंड करवाने की ज़रूरत नहीं पड़ती, ख़ुद ही ट्रेंड हो जाते हैं”