महिलाओं का बलात्कार और नाजायज बच्चों जैसी समस्याओं के लिए वेलेंटाइन डे जिम्मेदार हैः RSS नेता का विवादित बयान

0

शुक्रवार को RSS नेता इंद्रेश कुमार ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि ‘पश्चिमी’ संस्कृति का वैलेंटाइन डे बलात्कार, नाजायज बच्चों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के लिए जिम्मेदार है। उन्‍होंने जयपुर में RSS कार्यकर्ताओं के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि बच्चों के खिलाफ अपराध और महिलाओं से हिंसा के लिए भी वैलेंटाइन डे ही जिम्मेदार है। इंद्रेश कुमार आरएसएस अक्सर अपने विवादित बोल को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। इससे पहले, उन्होंने गौमांस खाने की वकालत करने वालों को कहा था कि वो शैतान की पार्टी से जुड़े हैं।

भाषा की खबर के अनुसार, उन्होंने कहा था कि वेटिकन सिटी और मक्का-मदीना में भी आज तक गाय की कुर्बानी नहीं हुई है। इतना ही नहीं वो इससे पहले भी ये कह चुके हैं कि देश विरोधी नारे लगाने वाले और भारत माता की जय न बोलने वाले पाकिस्तान चले जाएं।

Previous articleबिहार 12वीं ऑर्ट्स के टॉपर और दो बच्चों के पिता गणेश कुमार गिरफ्तार, बोर्ड ने रद्द किया रिजल्ट
Next articlePM Narendra Modi arrives in France on last leg of 4-nation tour