UAE सरकार ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 700 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान

0

केरल में तेज बारिश और बाढ़ की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचा रखी है। कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। वहां हालात बेहद खराब हो गए हैं। भारी बारिश और बाढ़ के चलते अब तक 370 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे राज्य से बाढ़ की खौफनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। एनडीआरएफ के अलावा, सेना की तीनों फोर्सेज राहत-बचाव कार्यों में लगी हुई हैं।

(AP Photo)

इस मुश्किल समय में भारत सहित दुनिया भर के लोग केरल के लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। केरल में भयावह बाढ़ से हुए जानमाल के भारी नुकसान को देखते हुए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी मदद का हाथ बढ़ाते हुए राज्य को 700 करोड़ रुपए की सहायता देने की बात कही है। केरल के मुख्यमंत्री के मुताबिक यूएई सरकार की तरफ से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 700 करोड़ रुपये मदद का ऐलान किया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इस बारे में जानकारी दी है।

ऐसी मुश्किल घड़ी में केरल की तरफ देश के आम से लेकर खास लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। राज्य को केंद्र सरकार से जहां 500 करोड़ रुपए की सहायता राशि मिली है। वहीं कई राज्य सरकारों ने भी केरल की मदद के लिए राशि देने की घोषणा की है। बता दें कि केरल में बारिश और बाढ़ ने 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राज्य के कई हिस्से पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। पानी को बाहर निकालने के लिए 80 डैम खोल दिए गए हैं।

अब तक 370 लोगों की जान जा चुकी है और दो लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। इन लोगों ने 1500 से ज्यादा राहत कैंपों में शरण ले रखी है। मूसलाधार बारिश और बाढ़ के चलते कोच्चि एयरपोर्ट तक में पानी भर गया है, जिसके चलते विमानों का संचालन पूरी तरह से रोक दिया गया है। ट्रेन और सड़क परिवहन सेवाएं ठप हो गई हैं।

 

Previous articleबिहार: भीड़ ने महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, थाना प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी निलंबित, तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना
Next articleपाकिस्तानी सेना प्रमुख को गले लगाने पर नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज