मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री कमलनाथ रविवार को आपस में ट्विटर पर भिड़ गए। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए तो कमलनाथ ने ट्वीट कर दिया जवाब।
सबसे पहले शिवराज ने सतना में मासूम की अपहरण बाद हत्या की घटना को लेकर कमलनाथ सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “सतना में मासूम की अपहरण बाद हत्या की घटना हृदय विदारक है। आत्मा हिल गई। पहले भी सतना में दो मासूम भाइयों की अपहरण के बाद हत्या हुई थी, लेकिन सरकार उसके बाद भी नहीं चेती। प्रदेश में कानून-व्यवस्था कहीं नहीं है। सरकार अब तो आंखें खोलो। कितने माता-पिता के बच्चे ऐसे छिनते रहेंगे?”
पूर्व मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “क्या आमजन, क्या पत्रकार, क्या पुलिस! सब डरे हुए हैं। अपराधी खुलकर खेल रहे हैं। इंदौर में पत्रकार को चाकू के दम पर लूट लिया गया। चारों तरफ हाहाकार मचा है। अपराधियों में कानून का जरा भी भय नहीं रह गया है। कमलनाथ जी मेरा मध्यप्रदेश ऐसा तो नहीं था! आपने प्रदेश को बर्बाद कर दिया।”
क्या आमजन, क्या पत्रकार, क्या पुलिस! सब डरे हुए हैं। अपराधी खुलकर खेल रहे हैं। इंदौर में पत्रकार को चाकू के दम पर लूट लिया गया। चारों तरफ हाहाकार मचा है। अपराधियों में कानून का जरा भी भय नहीं रह गया है। कमलनाथ जी मेरा मध्यप्रदेश ऐसा तो नहीं था! आपने प्रदेश को बर्बाद कर दिया।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 18, 2019
शिवराज सिंह के आरोपों का मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट करके जवाब दिया। उन्होंने पलटवार करते हुए लिखा, “शिवराज जी, यह वही मध्यप्रदेश है जो आपने मुझे बर्बादी की कगार पर लाकर सौंपा था। कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति में, अपराधों में, दुष्कर्म में, बेरोजगारी में, कुपोषण में, युवाओं की बेरोज़गारी में नंबर वन बनाकर छोड़ा था।”
सीएम कमलनाथ एक अन्य ट्वीट में लिखा, “मात्र 8 माह में ही, मैं आपके द्वारा सौंपी इस बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त करने में पूरी तत्परता से लगा हूं। आपकी सरकार के समय लगे दागो को धोने में लगा हूँ। आप विश्वास रखें, अगले 5 वर्ष में ऐसा मध्यप्रदेश बनाऊँगा कि आपको, अपने 13 वर्ष के कार्यकाल पर शर्म आयेगी।”
मात्र 8 माह में ही ,मैं आपके द्वारा सौंपी इस बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त करने में पूरी तत्परता से लगा हूं।आपकी सरकार के समय लगे दागो को धोने में लगा हूँ।
आप विश्वास रखें , अगले 5 वर्ष में ऐसा मध्यप्रदेश बनाऊँगा कि आपको , अपने 13 वर्ष के कार्यकाल पर शर्म आयेगी।
2/2— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 18, 2019
इसके बाद शिवराज ने ट्वीट करके एक बार फिर से कमलनाथ सरकार पर हमला बोला। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति यह हो गई है कि पत्रकार भी चाकू अड़ाकर लूट लिए जा रहे हैं। बेटियों के साथ दरिंदगी हो रही है। व्यापारी लूटे जा रहे हैं। चारों तरफ लूट मची है। कमलनाथ जी अब भी जागिए और इस अव्यवस्था को रोकिए।”
शिवराज ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “मध्य प्रदेश जंगलराज में परिवर्तित हो गया है। इतने जतन से हमने इसे शांति का टापू बनाया था। कमलनाथ के राज में अपराधी खुलकर खेल रहे हैं। मैं यह जंगलराज नहीं चलने दूँगा।”
प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति यह हो गई है कि पत्रकार भी चाकू अड़ाकर लूट लिए जा रहे हैं। बेटियों के साथ दरिंदगी हो रही है। व्यापारी लूटे जा रहे हैं। चारों तरफ लूट मची है। कमलनाथ जी अब भी जागिए और इस अव्यवस्था को रोकिए। pic.twitter.com/qUsybza0Is
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 18, 2019
मध्यप्रदेश जंगलराज में परिवर्तित हो गया है। इतने जतन से हमने इसे शांति का टापू बनाया था। कमलनाथ के राज में अपराधी खुलकर खेल रहे हैं। मैं यह जंगलराज नहीं चलने दूँगा। pic.twitter.com/SjrJTH1t0w
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 18, 2019