मुंबई: लॉकडाउन के दौरान काम नहीं मिलने से परेशान 32 वर्षीय टीवी कलाकार ने की आत्महत्या

0

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण काम नहीं मिलने और कर्ज से परेशान 32 वर्षीय एक टीवी कलाकार ने नवी मुंबई के पास मौजूद खारघर स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

लॉकडाउन
प्रतीकात्मक तस्वीर

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार (16 मई) को बताया कि खारघर के स्वप्नपूर्ति कॉम्पलेक्स में रहने वाले मनजोत सिंह ने शुक्रवार रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि मनजोत सिंह की पत्नी ने उसे फंदे से लटकता देख कर शोर मचाया, लेकिन शायद कोरोना वायरस महामारी के डर से मदद के लिए कोई नहीं आया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनजोत सिंह को नजदीक के एक अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मनजोत सिंह का अंतिम संस्कार पनवेल में हुआ। उनके माता-पिता को भी मौत की सूचना दे दी गई थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण वह पंजाब से यहां नहीं आ सके। लेकिन वीडियो कॉल के जरिए वे अंतिम संस्कार के साक्षी बने।

खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि, “शुरुआती जांच में पता चला है कि सिंह कर्ज के बोझ तले दबाव हुआ था और लॉकडाउन के कारण उसे कोई काम भी नहीं मिल पा रहा था। एक आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।”

Previous articleअरब देशों और कनाडा के बाद अब न्यूज़ीलैंड में भारतीय मूल के व्यक्ति को मुस्लिम विरोधी पोस्ट के लिए बर्खास्त किया गया
Next articleलॉकडाउन के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में अब तक 368 प्रवासी मजदूरों ने गंवाई अपनी जान, उत्तर प्रदेश में 100 से अधिक लोगों की हुई मौत