सुदर्शन टीवी चैनल के मालिक पर बलात्कार का आरोप, ऑडियो हुआ वायरल

0

सुदर्शन टीवी के संचालक सुरेश चव्हाण पर चैनल की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में महिला ने जेल में बंद आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस थाने में केस दर्ज करवाते हुए कहा कि सुरेश चव्हाण और नारायण साईं ने उसके साथ रेप किया है।

Photo: Chavhanke’s Twitter page

पुलिस ने महिला की शिकायत आधार पर सुरेश चव्हाण और नारायण साईं के खिलाफ दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने, जबरन गर्भपात व धोखाधड़ी समेत 11 गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि सुरेश चव्हान ने इन आरोपों को निराधार और झूठा बताया है।

प्राप्त खबर के अनुसार महिला सुरेश चव्हाण की पर्सनल सेक्रेटरी के तौर पर काम करती थी। पीड़ित महिला ने 10 दिन पहले एसएसपी धर्मेंद्र सिंह से मिलकर मामले में शिकायत की थी। शुरुआती जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इसके अलावा महिला ने पुलिस को बताया है कि नारायण साईं के जेल जाने से पहले साल 2013 में सुरेश चव्हाण ने उसे करोल बाग में उसके आश्रम में इंटरव्यू करने के बहाने भेजा था। वहां नारायण साईं ने उसका शारीरिक शोषण किया था।

और अब चव्हाणके का एक कथित ऑडियो वायरल हो गया है जिसके अनुसार उसे एक महिला को धमकाते हुए सुना जा सकता है। इस ऑडियो को भङास मीडिया नामी एक वेबसाइट ने पब्लिश किया है।

सुदर्शन न्यूज़ को आरएसएस समर्थित चैनल माना जाता है। इसपर प्रसारित होने वाले अधिकतर प्रोग्राम हिंदुत्व एजेंडा से प्रेरित प्रतीत होते हैं।

Previous articleमहागठबंधन की पहल मजबूत हुई : मुलायम सिंह यादव को कमान देने पर सभी की सहमती
Next articleAnother AAP MLA arrested on charges of ‘breach of peace’