महाशिवरात्रि पर पाकिस्तान के कटासराज मंदिर में सोनिया गांधी और प्रियंका की तरफ से रूद्राभिषेक

0

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्राचीन कटासराज शिव मंदिर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाशिवरात्रि की पूजा के लिए सामग्री भेजी है। महाशिवरात्रि के मौके पर आज(शुक्रवार) वहां गांधी परिवार की तरफ से शिव जी का रूद्राभिषेक होगा।

फोटो: साभार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हरिद्वार की सनातन धर्म संस्था का पांच लोगों का दल सोनिय-प्रियंका से मिलकर पूजा सामग्री लेकर गया है। बता दें कि हर वर्ष महाशिवरात्रि के मौके पर पाकिस्तान के इस प्राचीन कटासराज शिव मंदिर में सोनिया गांधी पूजा सामग्री भेजती हैं और उनकी तरफ से अभिषेक होता है।

क्या है इस मंदिर का महत्व?

पाकिस्तान स्थित पंजाब के उत्तरी भाग में नमक कोह पर्वत शृंखला में स्थित कटासराज हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। यह लाहौर से करीब 270 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां एक प्राचीन शिव मंदिर है। इसके अलावा और भी कई मंदिरों की श्रृंखला है जो दसवीं शताब्दी के बताए जाते हैं।

फोटो: Dawn

इतिहासकारों का मानना है कि यह मंदिर करीब 900 साल पुराना है, लेकिन कुछ लोग इसे उससे भी पुराना बताते हैं। इस मंदिर में एक अनोखा सरोवर है। इस सरोवर का पानी दोरंगा है। जहां सरोवर कम गहरा है वहां का पानी हरा है, जबकि गहराई वाले स्थान का पानी नीला है।

लोगों का मानना है कि यहां स्थित तालाब भगवान शिव के आंसुओं से बना था। मान्यता है कि जब माता पार्वती सती हुई तो शिवजी की आंखों से दो आंसू टपके। एक आंसू कटास पर टपका जहां अमृत बन गया, यह आज भी महान सरोवर अमृत कुण्ड तीर्थ स्थान कटासराज के रूप में प्रसिद्ध है। जबकि, दूसरा आंसू अजमेर राजस्थान में टपका और यहां पर पुष्करराज तीर्थ स्थान है।

 

Previous articleफिल्म समीक्षा: इश्क में बेवफाई, जलन और तड़प की कहानी है ‘रंगून’
Next articleBollywood slams Censor Board’s decision to refuse certificate to Lipstick Under My Burkha