आतंकी हमले के बाद भी अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले बहादुर श्रद्धालुओं को शाहरुख खान ने किया सलाम

0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार(10 जुलाई) को पाक परस्त आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला कर दिया। इसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 32 अन्य घायल हो गए हैं। मरने वालों में छह महिलाएं शामिल हैं। हमला रात करीब 8:20 बजे हुआ। घायलों में से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें अनंतनाग और श्रीनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सात यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

file photo

अमरनाथ यात्रा रोकने के इरादे से निहत्थे श्रद्धालुओं पर गोलियां बरसाने वाले आतंकियों को शिव भक्तों ने मंगलवार(11 जुलाई) सुबह करारा जवाब दिया। आतंकी हमले के बाद भी मंगलवार सुबह 3 बजे जम्मू से पहलगाम और बालटाल  के लिए अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था रवाना हुआ।

श्रीनगर में हुए हमले के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच जत्था रवाना किया गया। भोले बाबा के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। शिव के भक्त जोश के साथ हर-हर महादेव…, बम भोले जैसे जयकारे लगाते हुए बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ गए।

सात शिव भक्तों की की मौत के बाद अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले बहादुर श्रद्धालुओं की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। शाहरूख ने ट्वीट किया, हमने तीर्थ यात्रियों को देखा कि हमला होने के बाद भी यात्रा जारी रखी। डरने की बजाय आस्था ने आपको ताकतवर बना दिया है। हमेशा कायरता और आतंकवाद पर विजय पाएंगे।

इससे पहले शाहरुख ने ट्वीट किया, बेगुनाहों के जाने से दुखी हूं। पीड़ितों के लिए प्रार्थनाएं और पीड़ित अमरनाथ तीर्थयात्रियों के परिजनों को इसे सहने की शक्ति दे।

बता दें कि पूरे बॉलीवुड ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों हुए आतंकवादी हमले की एक स्वर में निंदा की और इसे बेहद शमर्नाक तथा कायरतापूर्ण कृत्य करार दिया। अभिनेता शाहरूख खान के अलावा अक्षय कुमार, करन जौहर, शेखर कपूर, फरहान अख्तर सहित अनेक कलाकारों तथा फिल्मकारों ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

 

Previous article“Faith makes you brave and will always win over cowardice”
Next articleBCCI refuses to confirm Ravi Shastri as new coach of Indian cricket team